facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेंसेक्स में शामिल हुआ Zomato, 7.6% तक शेयर चढ़ा

Advertisement

सेंसेक्स में शामिल होने से इसमें करीब 4,000 करोड़ रुपये की पैसिव खरीद की संभावना है।

Last Updated- November 25, 2024 | 10:18 PM IST
Eternal Q3 results

जोमैटो के शेयर में सोमवार को 7.6 फीसदी तक की तेजी आई। इसकी वजह इस शेयर को बेंचमार्क सेंसेक्स में शामिल करना रहा। शुक्रवार को बीएसई की इंडेक्स कम्पोजिशन इकाई ने ऐलान किया था कि फूड डिलिवरी दिग्गज अगले महीने 30 शेयर वाले इंडेक्स में जेएसडब्ल्यू स्टील की जगह लेगा। सेंसेक्स में शामिल होने से इसमें करीब 4,000 करोड़ रुपये की पैसिव खरीद की संभावना है।

जोमैटो का शेयर अंत में 3.6 फीसदी की बढ़त के साथ 274 रुपये पर बंद हुआ। इससे कंपनी का मूल्यांकन 2.42 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सेंसेक्स में जोमैटो के प्रवेश से पहले यह शेयर वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) में शामिल हुआ। जोमैटो को कई अन्य सूचकांकों में भी शामिल किया जा सकता है।

पेरिस्कोप एनालिटिक्स के ब्रायन फ्रिएटस ने कहा कि यह अगले कुछ महीनों में जोमैटो के कई अन्य स्थानीय सूचकांकों में शामिल होने की पहली सीढ़ी है।

फ्रिएटस को उम्मीद है कि सेंसेक्स के अलावा जोमैटो को निफ्टी 200 मोमेंटम 30 इंडेक्स में 30 दिसंबर तक शामिल किया जाएगा और उसके बाद 28 मार्च तक उसे प्रीमियर निफ्टी 50 इंडेक्स में जगह मिलेगी। इस बीच, जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया क्योंकि सूचकांक से उसकी निकासी से उसके शेयरों में 2,208 करोड़ रुपये की बिकवाली होगी।

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement