facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शाकाहारी ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए Zomato ने लॉन्च किए दो नए फीचर्स

Advertisement

Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि भारत में शाकाहारियों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है।

Last Updated- March 19, 2024 | 7:21 PM IST
Eternal Q3 results

Zomato ने उन ग्राहकों के लिए दो नए फीचर्स लॉन्च किए हैं जो 100% शाकाहारी डाइट लेते हैं। इन फीचर्स का नाम प्योर वेज मोड और प्योर वेज फ्लीट है। जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि भारत में शाकाहारियों का प्रतिशत सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि ये नए फीचर्स शाकाहारी ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर लॉन्च किए गए हैं।

ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर लाए गए नए फीचर्स

Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा कि भारत में शाकाहारियों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है। शाकाहारी ग्राहकों से उन्हें जो सबसे महत्वपूर्ण फीडबैक मिला है, वह यह है कि वे इस बात पर बहुत ध्यान देते हैं कि उनका भोजन कैसे पकाया जाता है और कैसे हैंडल किया जाता है। उनकी प्राथमिकताएं को ध्यान में रखते हुए, Zomato ने “प्योर वेज मोड” और “प्योर वेज फ्लीट” लॉन्च किया है।

जोमैटो के सीईओ ने कहा, प्योर वेज मोड में केवल वे रेस्तरां दिखाई देंगे जो विशेष रूप से शाकाहारी भोजन परोसते हैं। मांसाहारी वस्तुओं की पेशकश करने वाले किसी भी रेस्तरां को इस मोड में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मोड किसी भी धार्मिक या राजनीतिक प्राथमिकताओं को पूरा या बाहर नहीं करता है।

वेज फ्लीट के लिए हरे रंग के डिलीवरी बॉक्स का होगा इस्तेमाल

Zomato की प्योर वेज फ्लीट स्टैंडर्ड लाल डिलीवरी बॉक्स के बजाय हरे रंग का डिलीवरी बॉक्स का उपयोग करेगा। Zomato ने विशेष डिलीवरी पर्सन नियुक्त किए हैं जो केवल शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां से ऑर्डर डिलिवर करेंगे। ये डिलीवरी पर्सन किसी भी मांसाहारी भोजन को डिलिवर नहीं करेंगे। साथ ही हरे रंग का डिलीवरी बॉक्स लेकर कोई भी डिलीवरी पर्सन मांसाहारी रेस्तरां में एंटर नहीं करेगा।

गोयल ने “प्योर वेज फ्लीट” के बारे में कहा, “हमारा समर्पित प्योर वेज फ्लीट केवल इन प्योर वेज रेस्तरां के ऑर्डर को पूरा करेगा। इसका मतलब यह है कि नॉन-वेज भोजन, या यहां तक कि नॉन-वेज रेस्तरां द्वारा परोसा गया शाकाहारी भोजन कभी भी हमारे प्योर वेज के लिए बने हरे डिलीवरी बॉक्स के अंदर नहीं जाएगा।”

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement