facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal को GST विभाग ने भेजा 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का नोटिस, कंपनी करेगी अपील

Advertisement

Eternal की सोमवार देर रात की रेग्युलेटरी फाइलिंग के अनुसार, टैक्स डिमांड में 17.19 करोड़ रुपये GST, ₹21.42 करोड़ ब्याज और ₹1.71 करोड़ पेनल्टी शामिल है।

Last Updated- August 26, 2025 | 2:08 PM IST
Zomato
Representative Image

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के रीब्रांडिंग के बाद बनी ईटर्नल लिमिटेड (Eternal Limtied) को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) विभाग ने 40 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स डिमांड नोटिस भेजा है। कंपनी को बेंगलुरु स्थित जॉइंट कमिश्नर (अपील)-4 की ओर से तीन आदेश भेजे गए हैं, जिनमें जुलाई 2017 से मार्च 2020 की अवधि शामिल है।

कंपनी की सोमवार देर रात की रेग्युलेटरी फाइलिंग के अनुसार, टैक्स डिमांड में 17.19 करोड़ रुपये GST, ₹21.42 करोड़ ब्याज और ₹1.71 करोड़ पेनल्टी शामिल है।

Eternal ने नोटिस पर दिया जवाब

ईटर्नल ने साफ किया है कि वह इस डिमांड को चुनौती देगी। कंपनी का कहना है कि उसके पास मजबूत कानूनी आधार हैं और वकीलों की सलाह पर वह अपील दाखिल करने जा रही है।

कानूनी टीम के आत्मविश्वास को देखते हुए उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में अपील की प्रक्रिया शुरू कर देगी। इस मामले का नतीजा भविष्य में ईटर्नल की टैक्स रणनीतियों को भी प्रभावित कर सकता है।

Blinkit Foods से नई शुरुआत

हाल ही में, 21 अगस्त को ईटर्नल ने अपने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के जरिए ‘ब्लिंकिट फूड्स’ लॉन्च किया था। इसके जरिए कंपनी रेडी-टू-कुक और पैकेज्ड फूड सेगमेंट में उतरी है, ताकि ग्रॉसरी और कंज़्यूमर गुड्स के तेजी से बढ़ते बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर सके।

गौरतलब है कि इस साल जोमैटो ने अपना नाम बदलकर ईटर्नल लिमिटेड कर लिया था। इसका उद्देश्य केवल फूड डिलीवरी तक सीमित छवि से बाहर निकलकर खुद को मल्टी-वर्टिकल कंज़्यूमर इंटरनेट कंपनी के रूप में पेश करना है। ईटर्नल में अब जोमैटो, ब्लिंकिट, हाइपरप्योर और डिस्ट्रिक्ट जैसे बिजनेस वेंचर्स शामिल हैं।

शेयर में गिरावट

Eternal का शेयर मंगलवार सुबह 11:08 बजे ₹318.90 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले सत्र से ₹6.95 या 2.13% नीचे था। हालांकि दोपहर 01:47 बजे, कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह ₹320.35 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 2:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement