facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato Q4 results: जोमैटो के घाटे में आई कमी, राजस्व बढ़ा

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 10:19 PM IST
Zomato

फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने वित्त वर्ष 23 की मार्च तिमाही में अपने घाटे में पिछली तिमाही के मुकबले और साथ ही पिछले साल के मुकाबले में भी कमी दर्ज की है। फूड एग्रीगेटर का समेकित घाटा वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कम होकर 187.6 करोड़ रुपये रह गया है, जो एक तिमाही पहले 346.6 करोड़ रुपये और पिछले साल की इसी अवधि में 359.7 करोड़ रुपये था।

संपूर्ण वित्त वर्ष 23 में जोमैटो ने अपना घाटा कम करके 971 करोड़ रुपये कर दिया, जो पिछले वित्त वर्ष में 1,225.5 करोड़ रुपये था।

गुरुग्राम की इस खाद्य वितरण कंपनी का परिचालन से राजस्व इस तिमाही में 2,056 करोड़ रुपये रहा, जो तीसरी तिमाही में 1,948.2 करोड़ रुपये और एक साल पहले इसी अवधि में 1,211.8 रुपये था।

फर्म का कुल खर्च कुछ कम होकर 2,431 रुपये रह गया, जो पिछली तिमाही में 2,485.3 करोड़ रुपये और पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की समान अवधि में 1,701.7 करोड़ रुपये था।

जोमैटो का एबिटा घाटा तीसरी तिमाही के दौरान 265 करोड़ रुपये था, जो चौथी तिमाही में घटकर 175 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 8:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement