facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato ने QIP के जरिए 8,500 करोड़ रुपये जुटाए, 5 प्रतिशत की छूट पर बेचे शेयर

Advertisement

Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने इससे पहले बताया था कि पूंजी जुटाने की प्रस्तावित योजना का मकसद कंपनी के बहीखाते को मजबूत करना है।

Last Updated- November 29, 2024 | 3:19 PM IST
Zomato

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने की सेवा देने वाली कंपनी जोमैटो ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने वृद्धि उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पात्र संस्थागत निवेशकों को इक्विटी शेयर बेचकर 8,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने इससे पहले बताया था कि पूंजी जुटाने की प्रस्तावित योजना का मकसद कंपनी के बहीखाते को मजबूत करना है। कंपनी का पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) निर्गम 25 नवंबर को खुला था और गुरुवार को बंद हुआ।

Also read: अमेरिकी अभियोग के बाद अदाणी के खिलाफ ऋणदाताओं, निवेशकों ने कोई नकारात्मक कार्रवाई नहीं की: CRISIL

जोमैटो ने शेयर बाजार को बताया कि उसके बोर्ड की पूंजी जुटाने वाली समिति ने पात्र पात्र संस्थागत खरीदारों को 252.62 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 33.65 करोड़ शेयर आवंटित करने को मंजूरी दी है। ये शेयर निवेशकों को निचले मूल्य से पांच प्रतिशत छूट के साथ जारी किये। इस तरह कुल 8,500 करोड़ रुपये जुटाये गए।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement