facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato Share Price: जोमैटो के शेयर शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से अधिक गिरे

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 1:28 PM IST
Zomato

‘ऑनलाइन’ फूड डिलिवरी मंच जोमैटो (Zomato) के शेयर की शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। कंपनी के तीसरी तिमाही का शुद्ध घाटा बढ़ने की सूचना देने के बाद इसके शेयरों में गिरावट आई है।

BSE पर कंपनी का शेयर 1.47 फीसदी गिरकर 53.60 रुपये रह गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी का शेयर 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ 53.65 रुपये पर आ गया। इस बीच, तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex में शेयर 118.15 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 60,688.07 पर कारोबार कर रहा था।

जोमैटो का गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एकीकृत घाटा बढ़कर 346.6 करोड़ रुपये हो गया जो उच्च व्यय और खाद्य वितरण व्यवसाय में मंदी से प्रभावित था। एक साल पहले तीसरी तिमाही में इसे 67.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि इस दौरान उसकी परिचालन आय 1,112 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,948.2 करोड़ रुपये हो गई और वहीं कुल खर्च 2,485.3 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 1:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement