facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato shares: नई ऊंचाई पर जोमैटो, मार्केट कैप 3 लाख करोड़ के करीब

Advertisement

24% की एक महीने में बढ़त, QIP के जरिए 8,500 करोड़ जुटाकर बैलेंस शीट और विस्तार योजनाओं को मजबूत करने पर फोकस

Last Updated- December 05, 2024 | 10:04 PM IST
Zomato: Apply for the post of Chief of Staff जोमैटो: चीफ ऑफ स्टाफ पद के लिए आवेदन

मजबूत परिदृश्य की उम्मीदों और भारी वॉल्यूम के बीच गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर फूड डिलिवरी दिग्गज जोमैटो के शेयर 6.4 फीसदी की बढ़त के साथ 304.50 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। शेयर ने 299.50 रुपये पर बंद होने से पहले 24 सितंबर 2024 के अपने पिछले इंट्रा-डे के उच्चतम स्तर 298.2 रुपये को पीछे छोड़ दिया।

पिछले एक महीने में बीएसई सेंसेक्स में 2.9 फीसदी की बढ़त की तुलना में जोमैटो के शेयर ने 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन किया। शेयर की कीमत में तेज उछाल ने ज़ोमैटो के बाजार पूंजीकरण को 3 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचा दिया है। गुरुवार के बंद भाव के मुताबिक जोमैटो का मूल्यांकन अब 2.89 लाख करोड़ रुपये है।

एनएसई और बीएसई पर संयुक्त रूप से 11 करोड़ इक्विटी शेयरों की खरीद-बिक्री के साथ इसका औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम दोगुना से अधिक हो गया। जोमैटो ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि उसने जुलाई 2021 में सूचीबद्धता के बाद रकम जुटाने की अपनी पहली कवायद के तहत पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 8,500 करोड़ रुपये (1 अरब डॉलर से थोड़े अधिक) जुटाए हैं। कंपनी के बोर्ड ने 29 नवंबर को हुई बैठक में इसे मंजूरी दी थी। 252.62 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 33.64 करोड़ इक्विटी शेयरों का निर्गम और आवंटन हुआ। मौजूदा स्तर पर यह शेयर अपने क्यूआईपी इश्यू प्राइस से 18.6 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

रकम जुटाने का उद्देश्य जोमैटो की बैलेंस शीट को मजबूत करना और इसकी विस्तार योजनाओं को आगे ले जाना है क्योंकि क्विक कॉमर्स और फूड डिलिवरी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ब्लिंकिट के डार्क स्टोर्स और वेयरहाउस के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 2,137 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया जाएगा। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में फर्म का नकद शेष 10,800 करोड़ रुपये था। नए फंड से यह बढ़कर 19,300 करोड़ रुपये हो जाएगा।

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement