facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Zomato के शेयरों में तेज गिरावट, Jefferies का डबल डाउनग्रेड, अभी भी Morgan Stanley और Bernstein बुलिश

Jefferies ने Zomato पर अपनी राय बदलते हुए इसे 'Hold' रेटिंग दी और टारगेट प्राइस घटाकर ₹275 कर दिया है।

Last Updated- January 07, 2025 | 4:11 PM IST
Zomato

फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के शेयर आज यानी 7 जनवरी 2025 को चारों खाने चित हो गए। शेयर करीब 4.93% गिरकर ₹251 के निचले स्तर तक पहुंच गया। ये गिरावट बाजार में हलचल मचा गई, क्योंकि Jefferies ने Zomato पर अपनी राय बदलते हुए इसे ‘Hold’ रेटिंग दी और टारगेट प्राइस घटाकर ₹275 कर दिया। गौर करने वाली बात है कि इसके पहले Zomato को लेकर ब्रोकरेज फर्म की राय BUY थी और उन्होंने इस शेयर को एड रेटिंग के लिए भी न चुनते हुए सीधे ‘Hold’ रेटिंग दे डाली।

क्यों आई गिरावट?

Jefferies का कहना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा और भारी डिस्काउंट्स Zomato के मुनाफे पर दबाव डाल रहे हैं। लेकिन अभी कहानी में ट्विस्ट है! Morgan Stanley को Zomato पर पूरा भरोसा है। उन्होंने ‘Overweight’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹355 तय किया है। वहीं, Bernstein ने Zomato को अपने टॉप स्टॉक्स में जगह दी है।

Zomato की तिमाही रिपोर्ट: कुछ मीठा, कुछ फीका

Zomato ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (Q2FY25) में शानदार ₹176 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी अवधि (Q2FY24) के ₹36 करोड़ से 5 गुना ज्यादा है। लेकिन पिछली तिमाही (Q1FY25) के ₹253 करोड़ के मुकाबले मुनाफा 30% गिरा है।

कंपनी का राजस्व (Revenue) जोरदार बढ़ा। Zomato का ऑपरेशंस से होने वाला कुल राजस्व Q2FY25 में ₹4,799 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹2,848 करोड़ था। यानी 69% की ग्रोथ देखने को मिली।

Also Read: दमदार ऑर्डर बुक के चलते ब्रोकरेज को पसंद आया ये Reality Stock, 30% तक अपसाइड के लिए BUY की सलाह

शेयर का सफर: ऊंचाई और गिरावट

  • पिछले 5 दिनों में: शेयर 9% गिरा।
  • पिछले एक महीने में: 14% की गिरावट।
  • लेकिन पिछले एक साल में: निवेशकों को लगभग 90% का रिटर्न दिया!

Zomato: एक नजर में

2010 में शुरू हुई Zomato फूड डिलीवरी, डाइनिंग और लॉयल्टी प्रोग्राम्स जैसी सेवाएं देती है।

  • मार्केट कैप: ₹2,45,456.67 करोड़
  • 52 हफ्तों का हाई: ₹304.50
  • 52 हफ्तों का लो: ₹121.70

आज का हाल

आज बाजार बंद होने तक Zomato का शेयर करीब 4.95% की गिरावट के साथ ₹251.75 पर ट्रेड कर रहा था। उधर, BSE सेंसेक्स 0.30% की तेजी के साथ 78,199.11 पर बंद हुआ।

First Published - January 7, 2025 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट