facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Zomato ने बैटरी-स्वैपिंग सेवा के लिए बैटरी स्मार्ट के साथ किया समझौता

Advertisement

इस साझेदारी के तहत Zomato के ‘डिलीवरी पार्टनर’ 30 से अधिक शहरों में बैटरी स्मार्ट के 800 से अधिक स्वैप स्टेशनों का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Last Updated- August 21, 2023 | 3:57 PM IST
Zomato

खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले ऑनलाइन मंच जोमैटो (Zomato) ने सोमवार को कहा कि उसने बैटरी स्मार्ट के चार्जिंग स्टेशन पर अपने ‘डिलीवरी पार्टनर’ को बैटरी-स्वैपिंग सेवा प्रदान करने के लिए उसके साथ साझेदारी की है।

Zomato के ‘डिलीवरी पार्टनर’ ले सकेंगे बैटरी-स्वैपिंग सेवा का लाभ

बैटरी-स्वैपिंग या बैटरी स्विचिंग एक इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक है। इसमें चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी बदली जाती है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, साझेदारी के तहत जोमैटो के ‘डिलीवरी पार्टनर’ 30 से अधिक शहरों में बैटरी स्मार्ट के 800 से अधिक स्वैप स्टेशनों का इस्तेमाल कर पाएंगे।

Also read: Zomato ने 2022 में 55% बाजार हिस्सेदारी के साथ Swiggy को छोड़ा पीछे

ईवी क्रांति में शामिल होंगे जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर

जोमैटो के मुख्य परिचालन अधिकारी रिंषुल चंद्रा ने कहा, ‘बैटरी स्मार्ट के साथ साझेदारी से हमारे डिलीवरी पार्टनर अब बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों के विशाल व सुलभ नेटवर्क का लाभ उठा सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि जोमैटो ने 2030 तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने की प्रतिबद्ध व्यक्त की है और वह क्लाइमेट ग्रुप के ईवी100 अभियान में शामिल हो गया है।

बैटरी स्मार्ट के सह-संस्थापक पुलकित खुराना ने कहा कि जोमैटो के साथ साझेदारी नए और मौजूदा डिलीवरी पार्टनर को ईवी क्रांति में शामिल होने के लिए सशक्त बनाएगी।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 3:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement