facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm का मूवी और टिकट कारोबार खरीदेगी Zomato

Advertisement

पेटीएम इस समय अपने मूवीज व्यवसाय और इनसाइडर वर्टिकल का एक टीम में विलय कर रही है। इस बारे में फिलहाल पेटीएम और जोमैटो से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Last Updated- June 16, 2024 | 9:50 PM IST
Zomato

फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) अपना मूवी एवं इवेंट ​टिकटिंग व्यवसाय बेचने के लिए जोमैटो (Zomato) के साथ बातचीत कर रही है। यह बातचीत ऐसे समय में की जा रही है जब पेटीएम (Paytm) अपने भुगतान और वित्तीय सेवा कारोबार पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सूत्रों के अनुसार यह सौदा 1,600 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये के दायरे में होगा।

पेटीएम इस समय अपने मूवीज व्यवसाय और इनसाइडर वर्टिकल का एक टीम में विलय कर रही है। इस बारे में फिलहाल पेटीएम और जोमैटो से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

नियामक को हाल में भेजी सूचना में जोमैटो ने कहा था कि वह अपने एंटरटेनमेंट व्यवसाय पर 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी जो लाइव इवेंट और टिकटिंग से जुड़ा हुआ है।

विजय शेखर शर्मा के नेतृत्व वाली फर्म पेमेंट पर अपना ध्यान बढ़ाकर वित्तीय सेवाओं के लिए ‘डिस्ट्रीब्यूशन-फर्स्ट’ दृ​ष्टिकोण अपनाकर अपना खोया आधार फिर हासिल करने की को​​शिश कर रही है।

इस तरह से कंपनी अपने बड़े व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो बढ़ सकते हैं और लाभकारी बन सकते हैं।
इस सौदे के बाद कंपनी के पास अब कोई ‘नॉन-कोर’ यानी कम जरूरी व्यवसाय नहीं रह जाएगा।

Advertisement
First Published - June 16, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement