facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घर जैसा खाना अपलब्ध कराएगी Zomato, ताजा भोजन सिर्फ 89 रुपये से मिलेगा

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 7:55 PM IST
Zomato

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा देने वाली कंपनी जोमेटो (Zomato) ने घर जैसा भोजन अपलब्ध कराने के लिये ‘एवरीडे’ नाम से सेवा शुरू की है। इसके तहत उसके साझेदार घरों में भोजन बनाने वाले खानसामों से संपर्क स्थापित करेंगे।

कंपनी के संस्थापक दीपेंद्र गोयल ने बुधवार को ब्लॉग पर एक पोस्ट में बताया, ‘‘जोमेटो एवरीडे आपको अपने घर के करीब लाएगा, वह आपको ऐसा भोजन उपलब्ध करवाएगा जिससे आपको घर जैसा महसूस हो।’’

उन्होंने आगे बताया, ‘‘हमारे भोजन साझेदार ‘होम-शेफ’ (खानसामा) के साथ मिलकर काम करेंगे। ये खानसामे आपको घर जैसा, परिपूर्णता से भरा भोजन किफायती दामों पर बस कुछ मिनटों में उपलब्ध करवाएंगे और हर व्यंजन बहुत प्यार और देखरेख के साथ बनाएंगे।’’

गोयल ने बताया कि जोमेटो एवरीडे अभी केवल गुरुग्राम में और यहां के भी चुनिंदा इलाकों में ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘ताजा भोजन सिर्फ 89 रुपये में लिया जा सकता है।’’

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement