facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लिस्टिंग के बाद Zomato पहली बार जुटाएगी फंड, कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच QIP के जरिए धन जुटाने पर विचार

Advertisement

Zomato 22 अक्टूबर, 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) की दूसरी तिमाही (Q2) के वित्तीय परिणामों की भी घोषणा करेगा।

Last Updated- October 18, 2024 | 1:37 PM IST
Eternal Q3 results

Zomato fund raising: फूड डिलीवरी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक जोमैटो (Zomato) 30 सितंबर को समाप्त होने वाली वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (Q2FY25) के नतीजों की घोषणा से पहले क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से धन जुटाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने गुरुवार को एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह कितनी राशि जुटाने की योजना बना रही है।

एक्सचेंज फाइलिंग में जोमैटो ने कहा, “यह सूचित किया जाता है कि कंपनी के निदेशक मंडल की एक बैठक मंगलवार, 22 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य विषयों के साथ-साथ, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से धन जुटाने पर विचार किया जाएगा।”

बाजार में लिस्ट होने के 3 साल बाद पहली बार फंड जुटाएगी Zomato

धन जुटाने की यह कवायद शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। यदि इसे मंजूरी मिलती है, तो यह फूड डिलीवरी कंपनी द्वारा तीन साल पहले शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद पहली बार फंड जुटाने की प्रक्रिया होगी।

इसके अतिरिक्त, बोर्ड 22 अक्टूबर, 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) की दूसरी तिमाही (Q2) के वित्तीय परिणामों की भी घोषणा करेगा। BSE पर, गुरुवार को जोमैटो के शेयर 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 270.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

Also read: Infosys Q2 Results: कंपनी ने बढ़ाया आय अनुमान, नेट प्रॉफिट में 4.7% का इजाफा; सैलरी- हायरिंग को लेकर भी होगा ऐलान

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा

फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म जोमैटो द्वारा फंड जुटाने की यह कवायद एक ऐसे समय शुरू करने की जा रही है जब फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी स्विगी (Swiggy) आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने खुलासा किया है कि वह आईपीओ के माध्यम से 45 करोड़ डॉलर तक की नई पूंजी जुटाने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 7:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement