facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोशल मीडिया पर लगी Zomato की क्लास, हटाना पड़ा ‘लगान’ के कचरा को लेकर विज्ञापन वाला वीडियो

Advertisement
Last Updated- June 08, 2023 | 8:18 PM IST
Zomato

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर, फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने प्लास्टिक कचरे के कारण धरती की समस्याओं को उजागर करने के लिए एक विज्ञापन अभियान (advertisement campaign) जारी किया। इस विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी।

विज्ञापन अभियान में अभिनेता आदित्य लखिया थे, जिन्होंने 2001 की फिल्म ‘लगान’ में ‘कचरा’ की भूमिका निभाई थी। वीडियो में, आदित्य लखिया को एक दीपक, कागज, पेपरवेट, वाटर कैन और कई तरह की जैकेट के रूप में दर्शाया गया है। वीडियो में दिख रहा टेक्स्ट यह बताता है कि इस प्रेम में जितनी चीजें दिख रही हैं, हर चीजों को बनाने के लिए कितने कचरा की जरूरत पड़ी थी।

सोशल मीडिया यूजर्स ने विज्ञापन की काफी आलोचना की। उनका कहना था कि इस विज्ञापन में, फिल्म में कचरा और बेहद कमजोर दलित कैरेक्टर्स के बीच तुलना की गई है।

विज्ञापन के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया था, ‘Zomato ऑर्डर देने के लिए इस्तेमाल किए गए 100 प्रतिशत से अधिक प्लास्टिक को खुद से रीसायकल करता है, और इस वजह से बहुत सारा कचरा इकट्ठा होने से बच जाता है। हमारी 100 प्रतिशत प्लास्टिक-न्यूट्रल डिलीवरी पहल के तहत वित्त वर्ष 23 में 2 करोड़ किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को रीसाइकल किया गया जिसका काफी बड़ा असर देखने को मिल सकता है।’

विज्ञापन में दिखाया गया कि कैसे Zomato पर्यावरण की मदद करने के तरीकों को अपना रहा है। कचरे को दिखाने के लिए, उन्होंने फिल्म के लखिया के कैरेक्टर का इस्तेमाल किया। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने दावा किया कि इस विज्ञापन को बनाते समय उनका इरादा बिल्कुल अच्छा था, लेकिन ऐसा लगता है कि इंटरनेट के एक वर्ग को इससे परेशानी देखने को मिली।

एक ट्विटर यूजर ने कहा कि हमें विश्वास है कि Zomato द्वारा विज्ञापन एक एकाएक नहीं आया था, बल्कि यह एक जानबूझकर और इरादे के साथ की गई दलितों के खिलाफ कार्रवाई थी। यूजर ने Zomato की आलोचना करते हुए उन्हें जातिवादी विचारधारा रखने वाला बताया।

बड़े पैमाने पर ऑनलाइन प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, Zomato ने विज्ञापन को हटा दिया और सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया जिसमें लिखा था, ‘विश्व पर्यावरण दिवस पर, हमारा इरादा प्लास्टिक कचरे की क्षमता और रीसाइक्लिंग के फायदों के बारे में हास्यपूर्ण तरीके (humorous way) से जागरूकता फैलाना था। बिना किसी गलत इरादे के ही शायद हमने कुछ कम्युनिटीज और व्यक्तियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो। हमने वीडियो हटा लिया है।’

Advertisement
First Published - June 8, 2023 | 8:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement