facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

90 घंटे काम की बहस के बीच Zomato का सिंगल्स के लिए मजेदार सुझाव, ‘पत्नी नहीं है? तो आप यह भी कर सकते हैं…

Advertisement

सुब्रमण्यम का ’90 घंटे काम’ का सुझाव इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के ’70 घंटे काम’ के सुझाव से भी एक कदम आगे है।

Last Updated- January 12, 2025 | 6:06 PM IST
Eternal Q3 results

90 hours work debate: L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम (SN Subrahmanyan) का 90 घंटे काम करने का सुझाव, और उस पर उनका “पत्नी को कितनी देर तक देख सकते हैं” वाला बयान, सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड बन गया है। उनके इस बयान ने वर्क-लाइफ बैलेंस की बहस को तो हवा दी ही, साथ ही मीमबाजों को भी फुल ऑन कंटेंट दे दिया। सिंगल लोगों के सवालों ने इसमें और मसाला डाल दिया-“हम तो घर पर किसी को देख ही नहीं सकते!” इस पर जोमैटो (Zomato) ने अपने ट्रेडमार्क मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए सिंगल्स को दिलासा दिया और ऑप्शन सुझाया-“पत्नी नहीं है? कोई बात नहीं, ऐप पर अपने ऑर्डर को ट्रैक करते हुए स्क्रीन निहारें!”

SN Subrahmanyan का क्या था विवादास्पद बयान?

कर्मचारियों से बातचीत के दौरान एसएन सुब्रमण्यम का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने सप्ताह में 90 घंटे काम करने और रविवार को भी ऑफिस आने की वकालत की। उन्होंने कहा, “अगर मैं आपको रविवार को काम करने के लिए प्रेरित कर सकूं, तो मुझे खुशी होगी, क्योंकि मैं खुद रविवार को भी काम करता हूं।”

सुब्रमण्यम ने यह भी कहा, “आप घर पर क्या करते हैं? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक देख सकते हैं, और पत्नी अपने पति को कितनी देर तक देख सकती है? इसलिए, ऑफिस आइए और काम कीजिए।”

उन्होंने यह तर्क भी दिया कि चीन जल्द ही अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है, क्योंकि चीनी कर्मचारी 90 घंटे काम करते हैं, जबकि अमेरिकी केवल 50 घंटे।

Also read: No Helmet, No Fuel: अब उत्तर प्रदेश में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं भरा पाएंगे बाइक चालक, जानिए क्या है सरकार की नई नीति

नारायण मूर्ति से एक कदम आगे निकले SN Subrahmanyan

सुब्रमण्यम का ’90 घंटे काम’ का सुझाव इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के ’70 घंटे काम’ के सुझाव से भी एक कदम आगे है। नारायण मूर्ति ने पहले कहा था कि “हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए और भारत को नंबर एक बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।”

मूर्ति ने यह भी कहा था कि 1986 में भारत का छह दिन से पांच दिन के वर्क वीक में बदलाव उन्हें निराशाजनक लगा।

मेरी पत्नी अद्भुत हैं, मुझे उन्हें देखना बहुत पसंद है- आनंद महिंद्रा

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम के 90 घंटे काम करने के बयान पर टिपप्णी में कहा, “मेरी पत्नी अद्भुत हैं। मुझे उन्हें देखना बहुत पसंद है।” महिंद्रा ने इस बात पर भी जोर दिया कि गुणवत्ता (quality) को मात्रा (quantity) से ऊपर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया को 10 घंटे में भी बदला जा सकता है।

उन्होंने इस बात की भी वकालत की कि “होलीस्टिक थिंकिंग” को अपनाने वाले दिमाग की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि इंजीनियरों और एमबीए जैसे विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले लोगों को बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होने के लिए कला और संस्कृति का अध्ययन करना चाहिए।

उन्होंने पूछा, “अगर आप घर पर समय नहीं बिता रहे हैं, दोस्तों के साथ समय नहीं बिता रहे हैं, पढ़ाई नहीं कर रहे हैं, या आत्मनिरीक्षण के लिए समय नहीं निकाल रहे हैं, तो आप निर्णय लेने के लिए सही दृष्टिकोण कैसे ला पाएंगे?”

Advertisement
First Published - January 12, 2025 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement