facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato का मार्केट कैप टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो से आगे, 2.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

शेयर ने 2024 में निवेशकों को 135% रिटर्न दिया, टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो को पीछे छोड़ा

Last Updated- December 19, 2024 | 10:59 PM IST
Eternal Q3 results

फूड डिलिवरी एवं क्विक-कॉमर्स सर्विस ऐप जोमैटो का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) अब ऑटोमोबाइल दिग्गज टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो से अधिक हो गया है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार जोमैटो का शेयर गुरुवार को 1.18 फीसदी गिरकर 288.45 रुपये पर बंद हुआ और उसका मार्केट कैप 2.78 लाख करोड़ रुपये रहा। इसकी तुलना में टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 2.74 लाख करोड़ रुपये जबकि बजाज ऑटो का 2.50 लाख करोड़ रुपये रहा।

टाटा मोटर्स का शेयर गुरुवार को 1.5 प्रतिशत कमजोर होकर 744.3 रुपये पर बंद हुआ। बजाज ऑटो 0.2 प्रतिशत बढ़कर 8,972.5 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। दूसरी ओर सूचकांक 964 अंक या 1.2 प्रतिशत गिरकर 79,218 के स्तर पर बंद हुआ।

कैलेंडर वर्ष 2024 में अब तक जोमैटो का शेयर भाव निवेशकों की संपत्ति को दोगुना से अधिक कर चुका है। यह कैलेंडर वर्ष 2023 के अंत के 124 रुपये से 135 प्रतिशत उछला है। शेयर ने 5 दिसंबर, 2024 को 304.5 रुपये के अपने सर्वाधिक ऊंचे स्तर को छुआ।

इस बीच, टाटा मोटर्स इस साल करीब 2 फीसदी गिरा है। बजाज ऑटो में 32 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई के सेंसेक्स ने इस दौरान 9.6 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement