facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zupee ने 30% कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का किया ऐलान, ऑनलाइन गेमिंग बैन के चलते लिया फैसला

Advertisement

Zupee अब गेम्स24x7, बाजी गेम्स और मोबाइल प्रीमियर लीग जैसी उन दूसरी रियल-मनी गेम (आरएमजी) कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने प्रतिबंध के बाद कर्मचारियों को निकाला

Last Updated- September 11, 2025 | 10:24 PM IST
Zupee
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जूपी अपने कुल कर्मचारियों में से लगभग 30 प्रतिशत यानी 170 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अगस्त में केंद्र सरकार द्वारा पैसे से जुड़े ऑनलाइन गेम पर रोक वाला कानून बनाने के बाद कंपनी यह कदम उठा रही है। जूपी अब गेम्स24×7, बाजी गेम्स और मोबाइल प्रीमियर लीग जैसी उन दूसरी रियल-मनी गेम (आरएमजी) कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने प्रतिबंध के बाद कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

जूपी के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी दिलशेर सिंह माल्ही ने कहा, ‘यह हमारे लिए मुश्किल फैसला था। लेकिन नए नियामकीय ढांचे के लिहाज से यह जरूरी था। हमारे जो सहकर्मी हमें छोड़ रहे हैं, वे जूपी के सफर का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और हम उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।’

गुरुग्राम की कंपनी जूपी ने कहा कि इस नोटिस पीरियड के बदले भुगतान के अलावा वह उन 170 कर्मचारियों को ‘सेवा के वर्षों से संबंधित अतिरिक्त वित्तीय राशि’ भी दे रही है। कंपनी छोड़ने के बाद भी प्रभावित कर्मचारियों की स्वास्थ्य और बीमा सुरक्षा पूरी अवधि तक जारी रहेगी।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘इसके अलावा हमने अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए 1 करोड़ रुपये का चिकित्सा सहायता कोष बनाया है ताकि कोई भी व्यक्ति अगले अवसर की तलाश के दौरान खुद को असुरक्षित महसूस न करे।’

नई नौकरियों के अवसर उपलब्ध होने पर कंपनी अपने कर्मचारियों की दोबारा नियुक्ति को प्राथमिकता देगी। जूपी के 15 करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और वह ऑनलाइन सोशल गेम तथा मनोरंजन खेलों पर ध्यान देने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - September 11, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement