facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Zydus Lifesciences Q1 results: नेट प्रॉफिट दो गुना होकर 1,086.9 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

Zydus Lifesciences का परिचालन आय सालाना आधार पर 29.6 प्रतिशत बढ़कर 5,139.6 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- August 11, 2023 | 2:52 PM IST
Q1 Results

Zydus Lifesciences Q1 results: भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंस लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल -जून) तिमाही में नेट प्रॉफिट दो गुना होकर 1,086.9 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में नेट प्रॉफिट 518.3 करोड़ रुपये था।

परिचालन आय 29.6 प्रतिशत बढ़ा

जायडस लाइफसाइंस लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन आय सालाना आधार पर 29.6 प्रतिशत बढ़कर 5,139.6 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 3,964.4 करोड़ रुपये थी।

Also Read: HCLTech और Verizon के बीच 2.1 अरब डॉलर की डील फाइनल, 4 फीसदी उछला शेयर

भारत में पहली तिमाही में 1,920.6 करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 1,816.7 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में अमेरिका में बिक्री में 57.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वहां इस साल पहली तिमाही में 2,454.1 करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,559.2 करोड़ रुपये थी। Zydus Lifesciences के प्रबंध निदेशक शरविल पटेल ने कहा, ‘हम वित्तीय वर्ष में लाभदायक वृद्धि हासिल करने और इस तरह हितधारक मूल्य को बढ़ाने को लेकर आश्वस्त हैं।’

Also read: Tata Motors Block Deal: ADR डीलिस्टिंग की वजह से ब्लॉक डील में 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ लेन-देन 

 

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 2:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement