facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zydus Lifesciences Q4 results: मुनाफा 4 गुना बढ़ा, अमेरिका और भारतीय बाजारों में मजबूत मांग का असर

Advertisement

Zydus Lifesciences, सिप्ला और डॉ रेड्डीज जैसी कंपनियां अमेरिका में ब्रिस्टल-मायर्स स्क्विब की मशहूर कैंसर की दवा रेवलीमिड के जेनेरिक वर्जन को बेचती हैं।

Last Updated- May 17, 2024 | 5:07 PM IST
Q4 Results

भारतीय जेनेरिक दवा निर्माता कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) ने शुक्रवार को अपनी उम्मीद से कहीं ज्यादा मुनाफे की रिपोर्ट दी है। यह मुनाफा खासकर अमेरिका और भारतीय बाजारों में मजबूत मांग की वजह से हुआ है।

कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ चार गुना बढ़कर 1,182 करोड़ रुपये (लगभग 142 मिलियन डॉलर) हो गया है। यह विश्लेषकों के औसत अनुमान (10.45 अरब रुपये) से कहीं ज्यादा है। कंपनी की कुल आय 10.4% बढ़कर 5,534 करोड़ रुपये हो गई है। यह भी विश्लेषकों के अनुमान (5,347 करोड़ रुपये) से ज्यादा है।

अमेरिका में कारोबार 12% और घरेलू बाजार में 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौर करने वाली बात ये है कि जायडस लाइफसाइंसेज, सिप्ला और डॉ रेड्डीज जैसी कंपनियां अमेरिका में ब्रिस्टल-मायर्स स्क्विब की मशहूर कैंसर की दवा रेवलीमिड के जेनेरिक वर्जन को बेचती हैं।

दरअसल, भारत और अमेरिका जायडस लाइफ की कुल कमाई का लगभग 85% हिस्सा हैं। बता दें कि भारतीय जेनेरिक दवा निर्माता कंपनियां दुनिया के सबसे बड़े दवा बाजार अमेरिका में घटती कीमतों के असर से उबर रही हैं। पिछले हफ्ते सिप्ला और डॉ रेड्डीज ने भी अपने रेवलीमिड के जेनेरिक वर्जन की मजबूत मांग के दम पर चौथी तिमाही के मुनाफे के अनुमानों को पार कर लिया था। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement