facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अवसाद रोधी दवा के साथ चीन पहुंची जाइडस लाइफसाइंसेज

Advertisement

चीन में वेनलाफै​क्सिन का बाजार साल 2020 में 29.4 करोड़ चीनी युआन रेनमिनबी (लगभग 4.52 करोड़ डॉलर) आंका गया था

Last Updated- November 11, 2025 | 10:38 PM IST
Zydus Lifesciences

जाइडस लाइफसाइंसेज ने 75 मिलीग्राम और 150 मिलीग्राम वाली अवसाद रोधी दवा वेनलाफैक्सिन एक्सटेंडेड-रिलीज (ईआर) कैप्सूल के लिए चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन (एनएमपीए) से मंजूरी हासिल कर ली है। इसी के साथ कंपनी ने चीन के दवा बाजार में कदम रख दिया है। समूह को चीन में यह पहली मंजूरी मिली है जो इसके वैश्विक विस्तार की नई राह खोलती है।

मेजर डिप्रेसिव विकार (एमडीडी), सामान्य चिंता विकार (जीएडी), सामाजिक चिंता विकार (एसएडी) और दहशत विकार (पीडी) के लिए वेनलाफैक्सिन ईआर कैप्सूलों की सलाह दी जाती हैं। यह दवा मस्तिष्क में सेरोटोनिन और नॉरएपिनेफ्रिन का संतुलन बहाल करने, मनोदशा में सुधार और चिंता कम करने में मदद करती है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य देखभाल की अहम जरूरत पूरी होती है। इस कैप्सूल का विनिर्माण अहमदाबाद में जाइडस के मोरैया संयंत्र में किया जाएगा।

चीन में वेनलाफै​क्सिन का बाजार साल 2020 में 29.4 करोड़ चीनी युआन रेनमिनबी (लगभग 4.52 करोड़ डॉलर) आंका गया था। साल 2025 तक इसके 47.363 करोड़ चीनी युआन रेनमिनबी तक पहुंचने का अनुमान है। यह बाजार 8.8 प्रतिशत की सालान चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रहा है। इसे बढ़ती अवसाद दर, बढ़ते शहरीकरण और कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से बढ़ावा मिल रहा है।

जाइडस चीन में व्यवसायीकरण में तेजी लाने के लिए रणनीतिक साझेदारी और स्थानीय सहयोग का लाभ उठाने की योजना बना रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह दवाइयां मरीजों तक सुव्यव​स्थित रूप से पहुंचे। यह मंजूरी नियमन वाले तरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की जाइडस की रणनीति के अनुरूप है।

इस बीच कंपनी ने हाल में संकेत दिया है कि उसने क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) के रोगियों में एनीमिया के इलाज के लिए मुंह से ली जाने वाली नई दवा डेसिडुस्टैट के क्लीनिकल ​​परीक्षण चीन में पूरे कर लिए हैं और अपने चीनी साझेदार के साथ इसकी व्यावसायिक शुरुआत की तैयारी कर रही है।

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement