facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs SA: नवंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी टीम इंडिया, खेलेगी 4 टी20, जानें कब, कहां खेले जाएंगे मैच

Advertisement

भारत की ये छोटी सी सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज (घरेलू मैदान) और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में खेली जाएगी।

Last Updated- June 21, 2024 | 5:21 PM IST
Second T20 International - South Africa v India

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल भी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी! क्रिकेट साउथ अफ्रीका और बीसीसीआई ने एक साथ जानकारी दी है कि भारतीय टीम नवंबर 2024 में चार टी20 मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। गौर करें कि ये लगातार दूसरा साल होगा जब भारतीय पुरुष टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। पिछले साल (2023-24) तो टीम ने वहां टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट खेले थे।

क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक, इस बार होने वाली चार टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को डरबन के किंग्समीड मैदान में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 10 नवंबर को गक़बरहा (पोर्ट एलिजाबेथ) में होगा।

सीरीज के आखिरी दो मैच हाईवेल्ड इलाके में- 13 नवंबर को सेंचुरियन और 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे। गौर करें कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, क्योंकि डरबन में बारिश की वजह से एक मैच रद्द हो गया था।

भारत की ये छोटी सी सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज (घरेलू मैदान) और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में खेली जाएगी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अध्यक्ष लॉसन नायडू ने कहा, “मैं दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट और विश्व क्रिकेट को लगातार समर्थन देने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद करना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा हमेशा शानदार भाईचारे और रोमांचक क्रिकेट से भरा होता है, और मुझे पता है कि हमारे फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे।”

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने बयान में कहा, “भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हमेशा से एक गहरा और मजबूत रिश्ता रहा है, दोनों देशों को इस पर गर्व है। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के फैंस से हमेशा भरपूर प्यार और सराहना मिली है, और वही भावना भारतीय फैंस की दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए भी है।”

“मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी सीरीज एक बार फिर मैदान पर क्रिकेट का शानदार कंपटीशन दिखाएगी और रोमांचक, हाई-लेवल मुकाबले होंगे।”

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement