facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

KKR vs SRH: आंद्रे रसेल ने 20 गेंदों में जड़ी फिप्टी, IPL में पूरे किए अपने 200 सिक्स

Advertisement

रसेल अंत तक 25 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 सिक्स लगाए।

Last Updated- March 23, 2024 | 9:56 PM IST
Andre Russel- आंद्रे रसेल

अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज अपनी टीम के पहले मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और केवल 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उनकी फिप्टी उस मौके पर आई जब टीम को इसकी सख्त जरूरत थी। नतीजतन केकेआर ने 200 का स्कोर पार किया।

रसेल ने पूरे किए अपने आईपीएल में 200 सिक्स

रसेल अंत तक 25 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 सिक्स लगाए। इस शानदार पारी के साथ रसेल ने आईपीएल में अपने 200 सिक्स पूरे किए। आईपीएल में यह कारनामा करने वाले वह नौवें खिलाड़ी हैं। पहले नंबर क्रिस गेल (357 सिक्स) के साथ हैं।

केकेआर की शुरुआत हुई खराब

केकेआर की इस मैच में शुरुआत बेहद खराब हुई थी। एक समय उन्होंने 53 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। फिल सॉल्ट के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पा रहा था। इस दौरान उनका रन रेट 6 के आस पास ही था। इसके बाद टीम ने गियर शिफ्ट किया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन बना डाले।

रिंकू और रसेल ने ढाया कहर

इस दौरान सातवें विकेट के लिए रिंकू सिंह और रसेल की साझेदारी सबसे शानदार रही। रिंकू सिंह (23) और रसेल (64) ने 81 रन जोड़े। यह आईपीएल के इतिहास में सातवें विकेट के लिए पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। रसेल की तूफानी बल्लेबाजी का ही असर था कि केकेआर ने आखिरी 5 ओवर में 85 रन उड़ाए। सॉल्ट ने 54 रन की पारी खेली।

Advertisement
First Published - March 23, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement