facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PBKS vs DC: पंजाब किंग्स का सैम करन पर नंबर 4 वाला दांव, उनकी गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी पर भरोसा

Advertisement

पूरे मैच में करन ने केवल एक ओवर ही डाला जिसमें उन्होंने 10 रन खर्चे। इस मैच में करन समेत पंजाब कुल 6 नियमित गेंदबाजों के साथ उतरी थी।

Last Updated- March 23, 2024 | 9:24 PM IST
PBKS- पंजाब किंग्स

सैम करन को क्रिकेट फैंस एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में जानते हैं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के पहले मैच में करन को जो भूमिका दी गई उसने सबको चौंका दिया। वैसे करन ने अपनी टीम की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत जरूर की लेकिन टीम में गेंदबाजी के ढेर सारे विकल्प होने के चलते उन्हें जल्द ही आक्रमण से हटा लिया गया।

करन ने डाला केवल 1 ओवर

पूरे मैच में करन ने केवल एक ओवर ही डाला जिसमें उन्होंने 10 रन खर्चे। इस मैच में करन समेत पंजाब कुल 6 नियमित गेंदबाजों के साथ उतरी थी। ऐसे में तस्वीर पहले ही साफ थी कि इन 6 गेंदबाजों में से किसी एक को बल्लेबाजी ऑलराउंडर के तौर पर ट्रीट किया जाएगा। जब पंजाब किंग्स बल्लेबाजी करने उतरी तो इस बात से भी पर्दा उठ गया।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे गए सैम करन

पंजाब का जब दूसरा विकेट जॉनी बेयरस्टो के रूप में गिरा तो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने जितेश शर्मा या लियाम लिविंगस्टन नहीं आए बल्कि सैम करन को भेजा गया। करन कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाते हुए टीम की जीत के प्रशस्त कर दिया।

करन ने 47 गेंदों में 63 रन की पारी खेली और इस दौरान 6 चौके और 1 सिक्स लगाया। इस तरह से उन्होंने लिविंगस्टन के लिए एक प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया ताकि वह पारी को आराम से फिनिश कर सकें। लिविंगस्टन ने 21 गेंदों में 38 रन बनाकर पंजाब को 4 विकेट से जीत दिला दी।

चूंकि, करन चौथे नंबर पर सफल रहे हैं ऐसे में आने वाले मैचों में भी वह नंबर 4 पर नजर आएं तो हैरान मत होना।

पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया

बात करें मैच की तो पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी ने 9 विकेट पर 174 रन बनाए। उनकी तरफ से शेप होप ने सबसे ज्यादा 33, अभिषेक पोरेल ने 32 और डेविड वॉर्नर ने 29 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दिलचस्प बात ये रही कि दोनों टीमों के दरमियान फिप्टी लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज सैम करन ही रहे।

Advertisement
First Published - March 23, 2024 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement