facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खनन पर उपकर के फैसले पर पुनर्विचार चाहता है केंद्र, दाखिल की याचिका

Advertisement

केंद्र ने कथित तौर पर खुली अदालत की सुनवाई में 25 जुलाई के फैसले की समीक्षा के लिए सह याची के रूप में मध्य प्रदेश को भी शामिल किया है।

Last Updated- September 12, 2024 | 10:27 PM IST
Supreme Court

केंद्र ने सर्वोच्च न्यायालय के राज्यों को खनन व खनन संबंधित गतिविधियों पर उपकर लगाने के फैसले की पुनर्विचार की मांग की है। सर्वोच्च न्यायालय ने 25 जुलाई को 8:1 से फैसला दिया था।

दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय ने 14 अगस्त के फैसले ने राज्यों को केंद्र से खनिज युक्त भूमि से पिछली तारीख 1 अप्रैल 2005 के बाद से रॉयल्टी संग्रहित करने की अनुमति दे दी थी। केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले को चुनौती दी। अदालत ने रॉयल्टी के भुगतान की सहूलियत देते हुए कहा कि 1 अप्रैल, 2026 के बाद से 12 वर्ष की अवधि में कर का भुगतान किश्तों में होगा।

अदालत ने यह भी कहा था कि 25 जुलाई, 2024 या उसके पहले की गई ब्याज की वसूली और जुर्माने की मांग को माफ कर दिया जाएगा। केंद्र ने कथित तौर पर खुली अदालत की सुनवाई में 25 जुलाई के फैसले की समीक्षा के लिए सह याची के रूप में मध्य प्रदेश को भी शामिल किया है।

झारखंज जैसे खनिज युक्त राज्यों की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने बकाये से संबंधित नियमित पीठ के समक्ष सुनवाई से पहले इस मामले की जल्दी सूचीबद्धता के लिए अपील की थी। हालांकि केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिस्टर जनरल तुषार मेहता और टाटा समूह की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पीठ को पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की जानकारी दी थी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने आश्चर्य जताया था। संविधान पीठ के फैसले की पुनर्विचार? भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति ह्रषीकेश रॉय, अभय एस ओका, बीवी नागरत्ना, जेबी पारदीवाला, मनोज मिश्रा, उज्जल भुइयां, सतीश चंद्र शर्मा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने 25 जुलाई को फैसला सुनाया था।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement