facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनवरी में केंद्र के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की लागत 16.4% बढ़ी, जल संसाधन और टेलीकॉम में सबसे ज्यादा वृद्धि

Advertisement

लागत बढ़ने से चल रही 1702 परियोजनाओं की संशोधित लागत उनकी मूल लागत 33.7 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 39.2 लाख करोड़ रुपये हो गई है

Last Updated- March 09, 2026 | 10:45 PM IST
infrastructure projects

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित 150 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की कुल लागत जनवरी में 16.4 प्रतिशत बढ़ी है। लागत बढ़ने से चल रही 1702 परियोजनाओं की संशोधित लागत उनकी मूल लागत 33.7 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 39.2 लाख करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि जनवरी 2026 में लागत वृद्धि दिसंबर 2025 में हुई 18.3 प्रतिशत की तुलना में कम है।

कुल मिलाकर देखें तो जनवरी में मूल अनुमानों से लागत में 5.53 लाख करोड़ रुपये वृद्धि हुईस है, एक महीने पहले 5.42 लाख करोड़ रुपये थी। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की परियोजनाओं में सबसे ज्यादा वृद्धि जारी रही है।

इसमें संशोधित लागत प्रारंभिक अनुमानों से दोगुने से अधिक होकर 99,854 करोड़ रुपये हो गई है, जो 102 प्रतिशत की वृद्धि है। दिसंबर में भी इन विभागों की लागत में इतनी ही वृद्धि हुई थी। इसके बाद दूरसंचार विभाग की लागत में 80.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 1.22 लाख करोड़ रुपये है।खान मंत्रालय की परियोजनाओं की लागत करीब 27.7 प्रतिशत या 2,380.14 करोड़ रुपये बढ़ी है।

केंद्र की चल रही परियोजनाओं की लागत में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की हिस्सेदारी सर्वाधिक है। इसके मूल परिव्यय की लागत में 1.91 प्रतिशत वृद्धि हुई, जो करीब 15,300.6 करोड़ रुपये है। इसी तरह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, रेलवे, स्टील और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के तहत परियोजनाओं में लागत में क्रमशः 24.4 प्रतिशत, 21.9 प्रतिशत, 16.6 प्रतिशत और 15.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके विपरीत उच्च शिक्षा और खेल मंत्रालयों ने बचत की सूचना दी है। इनके संशोधित अनुमान, मूल अनुमान से क्रमशः 1.75 प्रतिशत और 32.5 प्रतिशत कम है।

Advertisement
First Published - March 9, 2026 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement