facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक तेल संकट से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरा, ऊंची कीमतों से बढ़ सकती है मुश्किलें: विश्व बैंक

Advertisement

भारत ऊर्जा का शुद्ध आयातक है और यह उसकी कमजोरी का एक महत्त्वपूर्ण बिंदु है, लेकिन यह दक्षिण कोरिया या थाईलैंड जैसे अन्य देशों की तुलना में मध्यम स्तर पर है।

Last Updated- April 10, 2026 | 8:26 AM IST
World Bank

विश्व बैंक के अर्थशास्त्रियों ने गुरुवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पर लंबे समय तक तेल के दाम अधिक रहने पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है, चाहे भारत के पास अनिश्चितता वाले भूराजनीतिक माहौल में जोखिम से निपटने के लिए पर्याप्त बफर हो।

विश्व बैंक में भारत के लीड इकनॉमिस्ट ऑरेलियन क्रूस ने नैशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के कार्यक्रम में कहा कि ऊर्जा बाजार में व्यवधान व वित्तीय अस्थिरता से हुई उथल पुथल के कारण वृद्धि पहले ही प्रभावित हो चुकी है। हालांकि आमतौर पर पहले वित्तीय वर्षों की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ हुई है। भारत ऊर्जा का शुद्ध आयातक है और यह उसकी कमजोरी का एक महत्त्वपूर्ण बिंदु है, लेकिन यह दक्षिण कोरिया या थाईलैंड जैसे अन्य देशों की तुलना में मध्यम स्तर पर है।

उन्होंने कहा कि भारत के पास एक तरह से यह ‘लक्जरी’ है कि वह तेल की बढ़ी हुई कीमतों को खुदरा स्तर पर उपभोक्ताओं तक पूरी तरह से नहीं पहुंचने दे रहा है और यह बहुत ही अहम है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास इस झटके को कम करने के लिए पर्याप्त नीतिगत गुंजाइश है।

क्रूस ने भारत के सुरक्षा उपायों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा का शुद्ध आयातक है और यह उसकी अर्थव्यवस्था के लिए उल्लेखनीय जोखिम है लेकिन यह कोरिया या थाईलैंड जैसे समकक्षों की तुलना में मध्यम है।

उन्होंने कहा, ‘भारत के पास एक तरह से यह सुविधा है कि वह ईंधन की कीमतों को खुदरा विक्रेताओं तक न पहुंचने दे, जो बहुत अहम है।’ उन्होंने इस झटके को कम करने के लिए नीतिगत गुंजाइश पर बल दिया।

उन्होंने फिर भी चेतावनी दी कि लंबे समय तक दिक्कतें जारी रहने की स्थिति में व्यापार निर्भरता से लेकर विदेशी निवेशकों के जोखिम से बचने की प्रवृत्ति से प्रेरित पूंजी निकासी तक की कमजोरियां बढ़ा सकती हैं, न कि घरेलू बुनियादी से।

Advertisement
First Published - April 10, 2026 | 8:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement