facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: अदालती आदेश से कर विभाग को मिली राहत, 90,000 नोटिसों पर असर

Advertisement

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, ‘1 अप्रैल, 2021 के बाद आयकर अधिनियम को संशोधित प्रावधानों के साथ पढ़ा जाना चाहिए। टीओएलए 1 अप्रैल, 2021 के बाद भी लागू रहेगा।

Last Updated- October 03, 2024 | 9:56 PM IST
Income Tax

सर्वोच्च न्यायालय ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि आयकर अधिनियम की व्याख्या 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावी संशोधित प्रावधानों के साथ की जानी चाहिए। इससे पुनराकलन के करीब 90,000 नोटिस पर इसका असर होगा और राजस्व विभाग को राहत मिलेगी।

न्यायालय ने इस मामले में विभिन्न उच्च न्यायालयों के उन फैसलों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि कराधान एवं अन्य कानून (कुछ प्रावधानों में रियायत एवं संशोधन अधिनियम) यानी टीओएलए 2021 नामक कानून आयकर अधिनियम के तहत पुनराकलन नोटिस जारी करने की समय सीमा को नहीं बढ़ा सकता। इन फैसलों के तहत राजस्व विभाग को अपील करने की अनुमति दी गई।

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, ‘1 अप्रैल, 2021 के बाद आयकर अधिनियम को संशोधित प्रावधानों के साथ पढ़ा जाना चाहिए। टीओएलए 1 अप्रैल, 2021 के बाद भी लागू रहेगा। टीओएलए की धारा 3(1) आयकर अधिनियम की धारा 149 को खारिज करती है।’

इस मामले में सरकार ने नियमों में बदलाव किया कि कर अधिकारी कितने समय पहले के पुराने रिटर्न पर नए सिरे से गौर कर सकते हैं। इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई क्योंकि दो अलग-अलग तरह के नियम मौजूद थे। एक तरफ पुराने नियम थे तो दूसरी तरफ 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावी निमय।

कई करदाताओं को कर नोटिस भी मिले जिसके जवाब में उन्हें मुकदमे दायर करने पड़े। यह दलील दी गई कि इस मामले में परिसीमा कानून लागू होता है और इसलिए राजस्व विभाग के पास 1 अप्रैल, 2021 से आगे कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। विभाग ने इनमें से कुछ मुकदमों को अदालत में चुनौती दी।

सिंघानिया ऐंड कंपनी की पार्टनर ऋतिका नायर ने कहा, ‘अब इस निर्णय से कई ऐसे कर विवाद सुलझ जाएंगे जो दस साल से भी अ​धिक समय से चल रहे हैं। मगर इसका प्रभाव भी काफी महत्त्वपूर्ण होगा क्योंकि इस फैसले का असर व्यक्तियों एवं कारोबारों के साथ-साथ करीब 90,000 करदाताओं पर पड़ने की उम्मीद है।’

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि आ​शिष अग्रवाल के मामले में दिए गए निर्देश पुरानी व्यवस्था के तहत जारी किए गए सभी 90,000 आकलन नोटिस पर लागू होंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में विभिन्न उच्च न्यायालयों के फैसलों को खारिज कर दिया।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement