facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगाई की डबल मार! अप्रैल में 3.48% पर पहुंची खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

Advertisement

खाद्य पदार्थों और कीमती धातुओं के महंगे होने से अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.48% हो गई। पश्चिम एशिया संकट और रुपये की कमजोरी ने इसे और हवा दी

Last Updated- May 12, 2026 | 10:18 PM IST
inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की खुदरा महंगाई अप्रैल में 80 आधार अंक बढ़कर 3.48 प्रतिशत हो गई जबकि यह मार्च में 3.4 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह वृद्धि मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी और व्यक्तिगत वस्तुओं में विशेषकर कीमती धातुओं के महंगा होने के कारण हुई है। यह पश्चिम एशिया संकट के बाद दूसरे पूरे महीने का आंकड़ा है। इस अवधि में वैश्विक ईंधन आपूर्ति को बाधित हुई और कीमतों में उछाल आई है।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि कम महंगाई दर दर्शाती है कि ईंधन की कीमतों का सीधा असर उपभोक्ताओं पर सीमित रहा है। हालांकि वे ऊर्जा की ऊंची कीमतों के कारण बढ़ती इनपुट लागतों और अल नीनो की आशंका के अप्रत्यक्ष दबाव की उम्मीद कर रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि दरअसल आयात अधिक हैं, इसलिए रुपये के अवमूल्यन से चांदी और सोने जैसी कीमती धातुओं की लागत  और बढ़ गई है।

अप्रैल का यह आंकड़ा दुरुस्त किए गए 2024 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक  श्रृंखला का चौथा महीना है और एनएसओ द्वारा जारी बैक सीरीज आंकड़े की तुलना में 13 महीने का उच्च स्तर होने का अनुमान है। पिछली बार मार्च 2025 में महंगाई अप्रैल के स्तर से अधिक थी, जब यह 3.56 प्रतिशत थी। भारत के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में खुदरा कीमतें बढ़ीं।

हालांकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (ग्रामीण) मार्च के 3.63 प्रतिशत से बढ़कर अप्रैल में 3.74 प्रतिशत हो गया। उधर इस अवधि में शहरी महंगाई 3.11 प्रतिशत से बढ़कर 3.16 प्रतिशत हो गई। यह आधार प्रभाव के सुस्त होने और चुनिंदा खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने के कारण हुई। इन वस्तुओं में नारियल (44.55 प्रतिशत), टमाटर (35.28 प्रतिशत) और फूलगोभी (25.58 प्रतिशत) शामिल हैं

हालांकि अन्य उत्पाद जैसे हरी मिर्च (22.66 प्रतिशत), पत्तागोभी (22.13 प्रतिशत), अंगूर (22.12 प्रतिशत), किशमिश (23.97 प्रतिशत) और बैंगन (21.09 प्रतिशत) सहित अन्य वस्तुओं में भी महंगाई दर ऊंची रही। इसके विपरीत प्याज (-17.67 प्रतिशत), आलू (-23.69 प्रतिशत), लीची (-15.49 प्रतिशत), मटर (-6.36 प्रतिशत) जैसे कुछ खाद्य पदार्थों में महीने के दौरान अपस्फीति देखी गई।

ईंधन की कीमतें सुस्त रहीं। इसके तहत बिजली, गैस और अन्य ईंधन श्रेणी में महंगाई मार्च में 1.65 प्रतिशत से घटकर अप्रैल में 0.69 प्रतिशत हो गई। हालांकि, रेस्तरां और आवास जैसी सेवाओं पर ईंधन की कीमतों का अप्रत्यक्ष प्रभाव दिखाई देता है। केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा, ‘एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के बाद रेस्तरां और आवास सेवाओं की मुद्रास्फीति में वृद्धि संभवतः उच्च इनपुट लागतों के प्रभाव को दर्शाती है।’ भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की 8 मई को समाप्त हुई बैठक में वित्त वर्ष 27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की महंगाई 4.6 प्रतिशत होने का अनुमान जताया था। 

Advertisement
First Published - May 12, 2026 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement