facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत का कोयला उत्पादन 16 प्रतिशत बढ़कर 60.8 करोड़ टन तक पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 6:48 PM IST
कोल इंडिया

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान देश का कोयला उत्पादन 16.39 प्रतिशत बढ़कर 60 करोड़ 79.7 लाख टन पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में देश का कोयला उत्पादन 52 करोड़ 23.4 लाख टन रहा था।

कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा कि सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया द्वारा कोयले का उत्पादन अप्रैल-दिसंबर की अवधि में 47 करोड़ 90.5 लाख टन था जो उसके उत्पादन में 15.82 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। कोयला खदानों से तेज निकासी सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय पीएम गति शक्ति के तहत सभी प्रमुख खानों के लिए रेल संपर्क बुनियादी ढांचा बनाने के लिए कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें: महीने भर में जीरा 35 फीसदी तक हुआ महंगा, वायदा बाजार में लगा मार्जिन

इसके चलते अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान कुल कोयला आपूर्ति 63 करोड़ 75.1 लाख टन की रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 59 करोड़ 42.2 लाख टन रही थी। यह उत्पादन में 7.28 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

केंद्र ने व्यावसायिक बिक्री के लिए 141 नए कोयला ब्लॉक खंडों को रखा है और विभिन्न कोयला कंपनियों के साथ नियमित रूप से संपर्क में है और उसके उत्पादन पर नज़र रख रहा है। घरेलू उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने के लिए किए गए चौतरफा प्रयासों के बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement