facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रवासी भारतीयों ने कम भेजा धन, अप्रैल-जुलाई के दौरान घटकर 4.7 अरब डॉलर

Advertisement

एफसीएनआर बैंक खातों में अप्रैल-जुलाई 2025 के दौरान 7.72 करोड़ डॉलर जमा हुए, जो अप्रैल-जुलाई 2024 के 2.8 अरब डॉलर की तुलना में कम है।

Last Updated- October 22, 2025 | 9:14 AM IST
remittances

विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीयों के प्रवासी (NRI) जमा योजना में धन की आवक अप्रैल-जुलाई 2025 के दौरान घटकर 4.7 अरब डॉलर रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 5.8 अरब डॉलर थी। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि यह गिरावट प्राथमिक रूप से फॉरेन करेंसी नॉन रेजिडेंट बैंक (एफसीएनआर बैंक) जमा में आई कमी के कारण है।

आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2025 के अंत तक एनआरआई जमा 167.86 अरब डॉलर था, जो एक साल पहले के 168.32 अरब डॉलर की तुलना में कम है। एनआरआई जमा योजना में फॉरेन करेंसी नॉन रेजिडेंट (एफसीएनआर) जमा, नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) जमा और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी (एआरओ) जमा शामिल है।

एफसीएनआर बैंक खातों में अप्रैल-जुलाई 2025 के दौरान 7.72 करोड़ डॉलर जमा हुए, जो अप्रैल-जुलाई 2024 के 2.8 अरब डॉलर की तुलना में कम है। एफसीएनआर (बी) खातों में जमा राशि जुलाई के अंत में 33.58 अरब डॉलर रही।

बहरहाल एनआरई जमा में अप्रैल-जुलाई 2025 में 2.41 अरब डॉलर आए हैं, जो अप्रैल-जुलाई 2024 के 1.78 अरब डॉलर की तुलना में अधिक है। जुलाई 2025 के अंत में कुल एनआरई जमा 102.02 अरब डॉलर रहा।

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement