facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खपत देगी भारत की वृद्धि को रफ्तार: S&P ग्लोबल

Advertisement

एजेंसी के अनुसार कम जीएसटी दरें, आयकर में कटौती और घटती ब्याज दरें खपत को बढ़ावा देंगी; वित्त वर्ष 26 में 6.5% और वित्त वर्ष 27 में 6.7% वृद्धि अनुमान बरकरार।

Last Updated- November 25, 2025 | 9:10 AM IST
S&P Global- एसएंडपी ग्लोबल

भारत की वृद्धि इस वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में निवेश की तुलना में कहीं खपत पर निर्भर करेगी। घरेलू खपत कम बढ़ने की उम्मीद है। इसका कारण जीएसटी दरों में कमी, आयकर में कटौती व ब्याज दरों में गिरावट है। यह जानकारी एसऐंडपी ग्लोबल ने दी।

रेटिंग एजेंसी ने अपनी एशिया प्रशांत क्षेत्र के नवीनतम इकनॉमिक आउटलुक में कहा, ‘मध्यम आय की खपत को कम जीएसटी की दरों, अनुपूरक आयकर कटौती और इस साल ब्याज दरों में कटौती से मदद मिलेगी। इन बदलावों के कारण इस वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में निवेश की जगह खपत से कहीं अधिक योगदान मिल सकता है।’

रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 26 के लिए 6.5 प्रतिशत और वित्त वर्ष 27 के लिए 6.7 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान को यथावत रखा है। रेटिंग एजेंसी के मुताबिक अमेरिका के बढ़े हुए शुल्कों और वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है। एजेंसी ने वैश्विक चुनौतियों पर कहा कि अमेरिका के लगाए गए शुल्कों का भारत के निर्यात उन्मुख विनिर्माण के विस्तार पर असर पड़ा है लेकिन ‘भारत के उत्पादों पर अमेरिका के शुल्क कम करने का संकेत है।’

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement