facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राज्यों का पूंजीगत व्यय सुस्त: अप्रैल-अक्टूबर में सिर्फ 33.5% खर्च, केंद्र से काफी पीछे

Advertisement

दरअसल उपलब्ध 19 राज्यों के आंकड़े में 16 राज्यों ने वित्त वर्ष 26 के पहले सात महीनों में बजट के अपने अनुमानों (बीई) से 50 प्रतिशत कम पूंजीगत व्यय खर्च किया है

Last Updated- November 27, 2025 | 10:47 PM IST
Capex

देश के 19 राज्यों ने जारी वित्त वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 26) में अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में बजट के पूंजीगत व्यय का 33.5 प्रतिशत खर्च किया है। यह जानकारी भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक ने 19 राज्यों के मासिक लेखा रिपोर्ट के विश्लेषण में दी।

दरअसल उपलब्ध 19 राज्यों के आंकड़े में 16 राज्यों ने वित्त वर्ष 26 के पहले सात महीनों में बजट के अपने अनुमानों (बीई) से 50 प्रतिशत कम पूंजीगत व्यय खर्च किया है। इन 19 राज्यों में हरियाणा बजट अनुमान के तहत पूंजीगत व्यय में अव्वल रहा।

हरियाणा ने इस अवधि में बजट के अनुमानों का 85 प्रतिशत खर्च किया। इसके बाद बाद तेलंगाना ने 80.1 प्रतिशत, केरल ने 52.9 प्रतिशत और मध्य प्रदेश ने 47.8 प्रतिशत बजट के अनुमानों का खर्च किया। इसके विपरीत चार राज्यों उत्तर प्रदेश (19.4 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (17.5 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (17.3 प्रतिशत) और त्रिपुरा (15.1 प्रतिशत) ने अनुमानों के 20 प्रतिशत से कम खर्च किया।

पूंजीगत व्यय की यह गति इन 19 राज्यों में पूंजीगत व्यय के लिए लगभग 9.01 लाख करोड़ रुपये के कुल बजट अनुमान से बिल्कुल विपरीत है। इसमें अक्टूबर तक वास्तविक व्यय केवल 3.01 लाख करोडड रुपये के आसपास ही पहुंच पाया है। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में केंद्र का कुल पूंजीगत व्यय बजट अनुमान का 52 प्रतिशत रहा।

राज्यों ने वित्त वर्ष 26 के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में अपने बजट के राजस्व व्यय का लगभग 47.2 प्रतिशत उपयोग किया है। इसमें 19 राज्यों का संचयी राजस्व व्यय 43.8 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान के मुकाबले 20.7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

इस मामले में हिमाचल प्रदेश (56.5 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (55.5 प्रतिशत) और पंजाब (45.7 प्रतिशत) में राजस्व व्यय उपयोग दर अपेक्षाकृत अधिक दर्ज की गई। हालांकि ओडिशा (43.8 प्रतिशत), महाराष्ट्र (43 प्रतिशत) और त्रिपुरा (40.3 प्रतिशत) इस मामले में निचले स्तर पर थे।

Advertisement
First Published - November 27, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement