facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US टैरिफ के बावजूद भारत की ग्रोथ मजबूत, UN रिपोर्ट में बड़ी राहत

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया- मजबूत खपत और सार्वजनिक निवेश से अर्थव्यवस्था को सहारा, अमेरिकी शुल्क का असर सीमित रहने की उम्मीद

Last Updated- January 09, 2026 | 8:47 AM IST
GDP

संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था के 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इसे बेहतर खपत और मजबूत सार्वजनिक निवेश का समर्थन मिलेगा और इससे अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी भरकम शुल्क का प्रतिकूल असर कम हो जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र ने ‘वर्ल्ड इकनॉमिक सिचुएशन ऐंड प्रॉस्पेक्ट्स 2026’ रिपोर्ट में कहा, ‘लचीली निजी खपत, मजबूत सार्वजनिक निवेश, हालिया कर सुधार और कम ब्याज दरों से निकट अवधि में वृद्धि को समर्थन मिलने की उम्मीद है। हालांकि अगर मौजूदा दरें बनी रहती हैं, तो अमेरिका के उच्च शुल्क का 2026 में निर्यात पर असर पड़ सकता है, क्योंकि भारत के कुल निर्यात का 18 प्रतिशत अमेरिका भेजा जाता है।’

सांख्यिकी मंत्रालय ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026 में अर्थव्यवस्था में 7.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था। अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने उल्लेख किया है कि अमेरिका का शुल्क अगर यथावत रहता है तो 2026 में भारत के निर्यात पर असर पड़ सकता है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन जैसे प्रमुख निर्यात को छूट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा यूरोप और पश्चिम एशिया सहित अन्य प्रमुख बाजारों से मजबूत मांग से आंशिक रूप से प्रभाव को कम रहने का अनुमान है। विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में निरंतर विस्तार, वृद्धि का प्रमुख चालक बना रहेगा।

Advertisement
First Published - January 9, 2026 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement