facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवंबर में थोक महंगाई शून्य से नीचे, WPI -0.32 प्रतिशत पर रही; खाद्य तेल व दलहन पर निगरानी जरूरी

Advertisement

डब्ल्यूपीआई के आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक खाद्य वस्तुओं की कीमतों की अवस्फीति नवंबर में -4.16 प्रतिशत रही है, जो अक्टूबर में -8.31 प्रतिशत थी

Last Updated- December 15, 2025 | 11:28 PM IST
Retail Inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर नवंबर में अवस्फीति के क्षेत्र में -0.32 प्रतिशत पर बनी रही। इसके पहले महीने में यह 27 माह के निचले स्तर -1.21 प्रतिशत पर थी।

अवस्फीति में आई नरमी की वजह अनुकूल आधार का असर है। पिछले महीने रिकॉर्ड 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद खाने की कीमतों में 2.6 प्रतिशत की कम गिरावट आई। यह तब हुआ जब भारत में खुदरा महंगाई दर नवंबर में अक्टूबर के रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25 प्रतिशत से बढ़कर 0.71 प्रतिशत हो गई, जिसे अनुकूल आधार और खाने पीने की चीजों में कम होती अवस्फीति का समर्थन मिला है।

डब्ल्यूपीआई के आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक खाद्य वस्तुओं की कीमतों की अवस्फीति नवंबर में -4.16 प्रतिशत रही है, जो अक्टूबर में -8.31 प्रतिशत थी। दूध (3.35 प्रतिशत) अंडे, मांस और मछली (2.08 प्रतिशत) की कीमत में पिछले महीने की तुलना में बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ है। वहीं धान (-0.92 प्रतिशत), प्याज (-64.70 प्रतिशत), आलू (-36.14 प्रतिशत), फल (-0.91 प्रतिशत) और सब्जियों (-20.23 प्रतिशत) की अवस्फीति भी कम हुई है।

केयरएज रेटिंग्स में मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा कि खाद्य कीमतें लगातार अवस्फीति के क्षेत्र में बनी हुई हैं, वहीं खाद्य तेल की बढ़ी महंगाई कुल मिलाकर खाद्य महंगाई दर में गिरावट को सीमित कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए प्रमुख क्षेत्र पर निगरानी रखे जाने की जरूरत है, क्योंकि खरीफ की तिलहन फसल कमजोर है और खाद्य तेल की वैश्विक कीमतें बढ़ रही हैं।   साथ ही सरकार ने कुछ प्रमुख दलहन की कीमत पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का फैसला किया गया है, जिससे इनके आयात की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दर की थोक महंगाई सूचकांक में हिस्सेदारी 64 प्रतिशत होती है।  

यह नवंबर में घटकर 14 माह के निचले स्तर 1.33 प्रतिशत पर आ गई है। विनिर्मित खाद्य वस्तुओं (0.63 प्रतिशत), सब्जियों और घी ( 1.36 प्रतिशत), बेवरिज (0.74 प्रतिशत) और तंबाकू उत्पादों (2.49 प्रतिशत), फार्मास्यूटिकल्स (1.39 प्रतिशत) व अन्य की कीमतें बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है।

Advertisement
First Published - December 15, 2025 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement