facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में 20 नवंबर को होगा उपचुनाव, EC ने बदली तारीख

Advertisement

कांग्रेस ने कहा था कि केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में मतदाता 13 से 15 नवंबर तक कल्पती रथोत्सवम का त्योहार मनाएंगे।

Last Updated- November 04, 2024 | 5:54 PM IST
Election Commission to announce assembly elections for Delhi today

Assembly By-elections: इलेक्शन कमीशन ने सोमवार को उत्तर प्रदेश और पंजाब की क्रमश: सभी नौ एवं चार सीट और केरल की एक सीट के लिए विधानसभा उपचुनावों की तारीख त्योहारों के मद्देनजर 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर कर दी। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

केरल में पलक्कड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख पुनर्निर्धारित की गई है, जबकि चेलक्कारा विधानसभा और वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव पूर्व निर्धारित तिथि यानी 13 नवंबर को ही होगा।

कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) सहित कई दलों ने विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर आयोग से चुनावों की तारीख पुनर्निर्धारित करने का आग्रह करते हुए कहा था कि 13 नंवबर को चुनाव कराने से मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है।

कांग्रेस ने कहा था कि केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में मतदाता 13 से 15 नवंबर तक कल्पती रथोत्सवम का त्योहार मनाएंगे। पार्टी ने कहा था कि पंजाब में श्री गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा और 13 नवंबर से अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को 

भाजपा, बसपा और रालोद ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा से तीन-चार दिन पहले लोग यात्रा करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को होगी। पूर्व में 15 अक्टूबर को घोषित कार्यक्रम के अनुसार, वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव झारखंड विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के साथ 13 नवंबर को होने थे।

नांदेड़ लोकसभा सीट और केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और झारखंड चुनाव के दूसरे चरण के साथ 20 नवंबर को होने हैं। इन दोनों उपचुनावों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों और उपचुनावों की मतगणना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 23 नवंबर को ही होगी।

Advertisement
First Published - November 4, 2024 | 5:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement