facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Madhya Pradesh CM: शिवराज के युग का अंत, मोहन यादव होंगे MP के नए मुख्यमंत्री

Advertisement

MP New CM: मोहन यादव जहां MP के नए CM होंगे वहीं, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम पद के लिए चुना गया है।

Last Updated- December 11, 2023 | 7:04 PM IST

मध्य प्रदेश की जनता का आठ दिनों का इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा में विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है। पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा की मौजूदगी में मोहन यादव को MP की बागडोर देने का फैसला लिया गया। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। माना जा रहा है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की सिफारिश की थी।

मोहन यादव ने भाजपा के इस ऐलान के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी। केवल भाजपा ही है जो सामान्य से, छोटे कार्यकर्ता को भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। यही भाजपा का चरित्र है। इस नए दायित्व के लिए मैं हृदय से आभार भी मानता हूं।’

बिज़नेस स्टैंडर्ड के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए क्लिक करें 

राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा होंगे MP के डिप्टी सीएम पद

OBC नेता मोहन यादव जहां मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे वहीं, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम पद के लिए चुना गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं।

Also Read: छत्तीसगढ़ को मिला पहला आदिवासी CM, विष्णुदेव साय इस वजह से रहे भाजपा के लिए अहम

भाजपा के इस ऐलान के बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और शिवराज सिंह चौहान राज्य के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को माला पहनाते नजर आए। उनके साथ हरियाणा के सीएम मनोसहर लाल खट्टर को देखा गया।

कौन हैं मोहन यादव

58 वर्षीय मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण सीट से इस बार के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीत हासिल की यानी वे तीसरी बार विधायक बने। वह राष्ट्रीय स्वयंसेक संघ यानी RSS के करीबी भी माने जाते हैं और काफी समय तक विद्यार्थी परिषद (ABVP) में भी रहे। मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे।

Also Read: तीन बार के विधायक, PhD तक की पढ़ाई; जानें कौन हैं MP के नए सीएम Mohan Yadav ?

मोहन यादव को मध्य प्रदेश का बड़ा OBC चेहरा माना जाता है। राज्य में करीब 50 फीसदी आबादी ओबीसी समुदाय की है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर मास्टरस्ट्रोक चला है और इसका फायदा 2024 के लोकसभा चुनाव में दिख सकता है।

मची हलचल

मोहन यादव का नाम आते ही खलबली इसलिए भी मच गई क्योंकि मध्य प्रदेश में CM फेस के लिए मोहन यादव का चेहरा नहीं गिना जाता था। CM पद के लिए सबसे पहले जिनका नाम आता था वे थे- चार बार मध्य प्रदेश के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान, फिर प्रह्लाद पटेल, नवनिर्वाचित दिमनी विधायक नरेंद्र तोमर, इंदौर के दिग्गज नेता और इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय, राज्य इकाई के प्रमुख वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिन्धिया। इस बीच कई कयासों को तोड़ते हुए मोहन यादव का आना जनता के लिए आश्चर्यजनक साबित हुआ।

कौन हैं MP के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला?

चार बार कैबिनेट मंत्री रहे मध्य प्रदेश में नए डिप्टी सीएम पद के लिए दो लोगों का नाम चुना गया है। जिसमें से एक नाम है राजेंद्र शुक्ला। राजेंद्र शुक्ला मध्य प्रदेशी की रीवा विधानसभा से विधायक चुने गए हैं और उन्हें विध्य रीजन का कद्दावर नेता माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि वे जितनी बार चुनाव लड़े, उतनी बार जीते और उन्हें हर बार मंक्षी पद मिला।

कौन हैं MP के नए डिप्टी CM जगदीश देवड़ा?

मल्हारगढ़ के कद्दावर विधायक जगदीश देवड़ा को भी मध्य प्रदेश का डिप्टी CM चुना गया है। वह मध्य प्रदेश के मल्हारगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। भाजपा विधायक जगदीश देवड़ा 2008 से मल्हारगढ़ से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं और वह स्वर्गीय गेंदालाल जी देवड़ा के पुत्र हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार श्यामलाल जोकचंद को हराया था।

केंद्र से राज्य में लौटे कौन हैं नए स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर?

भाजपा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस विधानसभा चुनाव में दिमनी विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार बलवीर सिंह दंडोतिया को 24,461 वोटों से हरा दिया था। तोमर उन तीन केंद्रीय मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में उतारा था।अब वे सांसदी के पद से इस्तीफा दे चुके हैं और मध्य प्रदेश विधानसभा के नए स्पीकर का पद ग्रहण करने जा रहे हैं।

भाजपा ने MP में दर्ज किया शानदार आंकड़ा

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 163 सीटें जीती है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही थी। भारत आदिवासी पार्टी को भी सैलाना सीट पर जीत मिली। बता दें कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राज्य के कुल 76.22 फीसदी वोटरों ने मतदान का उपयोग किया था।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement