facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शिवराज की विदाई पर भावुक हुई भोपाल की जनता, गाड़ी रोक लगाए ‘मामा-मामा’ के नारे; देखें वीडियो

Advertisement

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ग्रहण की।

Last Updated- December 13, 2023 | 3:58 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की विदाई पर राज्य की जनता भावुक हो गई और उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों ने उनकी गाड़ी तक को रोक डाला।

वैसे मौका तो मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का था लेकिन कार्यक्रम के बाहर खड़ी भीड़ नए सीएम से ज्यादा शायद अपने पुराने मुख्यमंत्री की एक झलक पाना चाहती थी।

बता दें कि एमपी के नए सीएम डॉ मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के अन्य मुख्यमंत्री समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

शपथ समारोह पूरा होने के बाद शिवराज सिंह चौहान जैसे ही भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से बाहर निकले, वहां मौजूद हजारों की भीड़ ने मामा-मामा बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी को घेर लिया।

लोगों का इतना स्नेह देख शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी गाड़ी की स्पीड को कम कर दिया और दाए-बाएं हर जगह से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी बात की और कहा, ‘मित्रो अब विदा। ज्यों की त्यों धर दीनी चदरिया।’

बता दें कि इससे पहले भी कुछ महिलाएं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिवराज सिंह चौहान से मिलने आई थीं और रो-रो कर उनसे कहने लगी कि हमने तो आपको वोट दिया था भैया। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान खुद भी थोड़ा भावुक हो गए थे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने ली शपथ 

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। फिलाल किसी अन्य विधायक को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई है।

राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्‌डा के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने भी इस आयोजन में शिरकत की।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement