facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP Elections 2023: शिवराज की ‘लाडली बहना’ ने दिलाई मध्य प्रदेश में भाजपा को दोबारा सत्ता

Advertisement

सर्वेक्षकों के आंकड़े दर्शाते हैं कि करीब 50 फीसदी महिला मतदाताओं ने प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा को वोट दिया।

Last Updated- December 04, 2023 | 8:16 AM IST
Shivraj Singh

मध्य प्रदेश में चुनावी मतदान खत्म होने के कुछ दिन बाद ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक रैली में कहा था कि राज्य में रिकॉर्ड मतदान ने यह सुनिश्चित किया कि ‘लाडली बहनों’ ने फिर से उन्हें सत्तारूढ़ करने के लिए रास्ते से सारे कांटे हटा दिए। इस बार मध्यप्रदेश में पहली बार 76.22 फीसदी मत पड़े थे। इस बार चुनावी नतीजों ने बता दिया कि 230 सदस्यीय विधानसभा में 160 सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए यह बंपर जीत है। प्रदेश के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इसे महिलाओं के लिए प्रमुख योजना के प्रभाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

सर्वेक्षकों के आंकड़े दर्शाते हैं कि करीब 50 फीसदी महिला मतदाताओं ने प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा को वोट दिया। यह विपक्षी दल कांग्रेस से 10 फीसदी ज्यादा और पुरुष मतदाताओं की तुलना में छह फीसदी अधिक था। तो, वह यह कौन सी योजना है जिसके बारे में विशेषज्ञ कह रहे हैं कि इस कारण ही शिवराज सिंह चौहान 18 साल से अधिक समय से सत्ता विरोधी ताकतों को मात देने में कामयाब रहे।

कर्नाटक चुनावों से कुछ महीने पहले इस साल 5 मार्च को ‘मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना’ की शुरुआत की गई थी। इसके तहत प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने का वादा किया गया था। यह योजना राज्यों में पहले से चल रही योजना जैसी ही है। इसमें 21 से 60 साल तक की महिलाओं को आधार नंबर से जुड़े हुए बैंक खातों में राशि देने का वादा दिया गया था। हालांकि इसमें परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपये से कम होना, परिवार में कर दाता या सरकारी सेवक नहीं होने और किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं लेने जैसी कुछ शर्तें भी थीं।

यह योजना तुरंत छा गई और कुछ ही महीनों में 1.3 करोड़ से अधिक महिलाओं ने योजना के लिए पंजीकरण कराया और जून में पहली किश्त उनके बैंक खातों में डाली गई। पात्र लाभार्थियों के नामांकन के लिए पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर शिविर लगाए गए। इनमें भी महिलाओं को रोजगार दिया गया। बहुत कम कागजी कार्रवाई और आसान पहुंच ने भी इस योजना को खास बनाया।

बाद में मध्य प्रदेश सरकार ने ‘लाडली बहन योजना’ की राशि भी एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1,250 रुपे कर दिया है और आगे भी इसे किश्तों में 3 हजार रुपये तक करने का वादा किया है। मध्य प्रदेश में भाजपा की वापसी में इस योजना की सफलता को देखते हुए केंद्र सरकार भी साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले डीबीटी आधारित इसी प्रकार योजनाएं लाने के लिए प्रेरित हो सकती है।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 8:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement