facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: PM मोदी आज करेंगे भोपाल का दौरा, ‘महाकुंभ’ कार्यक्रम के लिए 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाना भाजपा का लक्ष्य

Advertisement

आगामी चुनाव को लेकर लड़ाई तेज होने के बीच कांग्रेस ने भी भाजपा सरकार की ‘‘नाकामियों’’ पर निशाना साधने के लिए ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू की है

Last Updated- September 25, 2023 | 11:27 AM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा की ओर से पांच अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली गई ‘जन आशीर्वाद यात्राओं’ के समापन समारोह और जनसंघ के सह-संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 45 दिनों में प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश का यह तीसरा दौरा होगा।

सूत्रों के अनुसार भाजपा ने ‘महाकुंभ’ कार्यक्रम के लिए 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है और इस कार्यक्रम को पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

क्या है पीएम मोदी के तीसरे दौरे का टाइमटेबल ?

कार्यक्रम की समय सारणी के अनुसार मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे जंबूरी मैदान पहुंचेंगे और उम्मीद है कि वह दोपहर एक बजे भोपाल से रवाना होंगे। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख वी. डी. शर्मा ने कहा, ‘मोदी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय (भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक) की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में पार्टी के ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित करेंगे।’

शर्मा ने बताया कि जंबूरी मैदान में लाखों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश में चुनावी अभियान के अंतर्गत पांच जन आशीर्वाद यात्राओं का आयोजन किया गया। पहली यात्रा तीन सितंबर को चित्रकूट से निकाली गई, जबकि बाकी यात्राएं नीमच, श्योपुर, मंडला एवं खण्डवा से प्रारंभ हुई थीं। शर्मा ने कहा कि पूर्व में जो जन आशीर्वाद यात्राएं निकलती थीं, वो सभी विधानसभाओं तक नहीं पहुंच पाती थीं। लेकिन इस बार 21 दिनों में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं 223 विधानसभाओं तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं में 10,600 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी, लेकिन जनसमर्थन से उत्साहित होकर ये यात्राएं 10,880 किलोमीटर तक पहुंचीं।

भाजपा का नारा- अबकी बार 150 पार

शर्मा ने कहा कि इन पांचों जन आशीर्वाद यात्राओं में पार्टी को जनता का जो भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, उसके माध्यम से जनता ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों द्वारा किए जा रहे गरीब कल्याण के कार्यों पर मोहर लगा दी है। पार्टी नेताओं ने कहा कि इन यात्राओं के औपचारिक समापन के उपलक्ष्य में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने ‘‘अबकी बार 150 पार’’ का नारा दिया है।

विशाल जनसभा से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल में मोदी की विशाल आदमकद आकृतियां लगाई हैं। विभिन्न जगहों पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वयक नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा प्रमुख वी. डी. शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य नेता रविवार को जंबूरी मैदान पहुंचे और तैयारियों की समीक्षा की।

कांग्रेस-भाजपा में मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर छिड़ी जंग

‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान भाजपा ने चौहान सरकार के विकास एवं जनकल्याण योजनाओं के लाभों की जानकारी लोगों को दीं। आगामी चुनाव को लेकर लड़ाई तेज होने के बीच कांग्रेस ने भी भाजपा सरकार की ‘‘नाकामियों’’ पर निशाना साधने के लिए ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू की है। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 230 में से 114 सीटें जीती थीं और भाजपा को 109 पर सीमित कर दिया था जिससे पार्टी सत्ता में आने का मौका चूक गई थी।

कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने निर्दलीय, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से गठबंधन सरकार बनाई। हालांकि, 15 महीनों के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया (अब केंद्रीय मंत्री) के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के एक समूह के भाजपा में शामिल होने के कारण यह सरकार गिर गई और मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान की वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 11:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement