facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Election 2023: विधानसभा की 200 सीटें, सवा पांच करोड़ से अधिक मतदाता

Advertisement

निर्वाचन विभाग के चार अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन तक राज्य में कुल 5 करोड़ 26 लाख 80,545 मतदाता हैं।

Last Updated- October 09, 2023 | 1:20 PM IST
ECI Chief Rajeev Kumar

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 23 नवंबर को होने वाले मतदान में सवा पांच करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नई दिल्‍ली में 2023 के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।

इसके अनुसार राज्‍य की सभी 200 विधानसभा सीटों के ल‍िए 23 नवंबर को मतदान होगा जब‍क‍ि वोटों की ग‍िनती तीन द‍िसंबर को होगी। निर्वाचन विभाग के चार अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन तक राज्य में कुल 5 करोड़ 26 लाख 80,545 मतदाता हैं।

इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष एवं 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार महिलाएं और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थीं।

राज्य की अद्यतन मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 11.78 लाख मतदाता, 100 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 17,241 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार कुल 5.61 लाख विशेष योग्य जन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। वहीं राज्य में 601 मतदान केन्द्रों का नवसृजन एवं 32 मतदान केन्द्रों का समायोजन किया गया इसके चलते 569 मतदान केन्द्र बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें : Elections Date 2023 : 5 राज्यों में इस तारीख से शुरू होंगे मतदान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने की घोषणा

पुनर्गठन के बाद राज्य में मतदान केन्द्रों की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है। राज्‍य की 200 विधानसभा सीटों में 34 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, वहीं 141 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। राज्‍य का पिछला विधानसभा चुनाव 2018 में हुआ था। निर्वाचन आयोग ने छह अक्‍टूबर 2018 को विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

राज्‍य की 200 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2294 उम्मीदवार अंतत: मैदान में थे जिनमें 2105 पुरुष व 189 महिलाओं ने चुनाव लड़ा। 200 में से 199 सीटों के लिए सात दिसंबर को कुल 74.21 फीसदी मतदान हुआ। वोटों की गिनती 11 दिसंबर 2018 को हुई। इसमें कांग्रेस को 99 व भाजपा को 73 सीटें मिलीं।

अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया जो 28 जनवरी को हुआ। इसमें भी कांग्रेस ने बाजी मारी। वहीं अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 1:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement