facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Election Result Day: राजस्थान में खिलेगा BJP का कमल या कांग्रेस तोड़ेगी रिवाज! नतीजे आने से पहले समझ लें पूरी बात

Advertisement

आज करीब 74.13 फीसदी पड़े वोटों की गिनती यह तय करने जा रही है कि 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में सरकार किसकी बनेगी।

Last Updated- December 03, 2023 | 7:14 AM IST
Rajasthan Election Results - Modi and Gehlot

Rajasthan Election Result Today: राजस्थान में 5 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं का इंतजार आज यानी 3 नवंबर को खत्म होने जा रहा है। करीब 74.13 फीसदी पड़े वोटों की गिनती यह तय करने जा रही है कि 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में सरकार किसकी बनेगी। आज अलग-अलग विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे 1,862 कैंडिडेट्स के तकदीर का खुलासा होने जा रहा है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है और यह शाम को 5 बजे के आसपास खत्म होगी। गिनती खत्म होने के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

क्या राजस्थान में बदलेगा रिवाज?

राजस्थान में आज इस बात पर भी मुहर लगेगी कि अगले 5 साल के लिए राज्य की दशा-दिशा कांग्रेस तय करेगी या भाजपा या कोई गठबंधन की सरकार। लेकिन अगर आज कांग्रेस की सरकार बनती है तो राजस्थान में 1993 के बाद से हर पंचवर्षीय चुनावों में सरकार बदलने का रिवाज बदल जाएगा।

हालांकि, चुनावी नतीजों से तीन दिन पहले ही एग्जिट पोल्स ने जहां इस बात का अनुमान जताया कि राज्य में कांटे की टक्कर होने वाली है वहीं, आज आ रहे नतीजों से ये बात साफ हो जाएगी कि राजस्थान में CM अशोक गहलोत का जादू चला या मोदी मैजिक का असर दिखा। एग्जिट पोल्स के आंकड़ों की बात करें तो 8 एग्जिट पोल में 5 में भाजपा, 1 में कांग्रेस आगे बताई गई। वहीं, 2 ने कांटे की टक्कर का अनुमान जताया। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 102, कांग्रेस को 86 और अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

किसकी झोली में जादुई आंकड़ा?

राज्य में 200 विधानसभा सीटें है। जिसमें 100 सीटों का जादुई आंकड़ा कांग्रेस, भाजपा या अन्य पार्टियों को हासिल करना होगा। वैसे तो जीत का यह आंकड़ा पार करने के लिए 101 सीटों पर बहुमत हासिल करने की जरूरत होती है मगर करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर का वोटिंग से 10 दिन पहले निधन हो गया। जिसके चलते इस सीट पर चुनाव नहीं हुए। इसलिए चुनावी नियम के मुताबिक, इस सीट पर बाद में चुनाव होगा।

राजस्थान में कौन होगा CM फेस?

राज्य में CM फेस को लेकर मामला साफ नहीं दिख रहा है। ज्यादातर राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो अशोक गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री की सीट संभालेंगे। वहीं, कई लोग य़ह भी अनुमान लगा रहे हैं कि जिस तरह से प्रियंका गांधी का साथ सचिन पायलट को मिला, कहीं वही न मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाए जाएं। बता दें कि अगर गहलोत मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह भारत की आजादी के बाद से सबसे लंबे समय तक CM बने रहने के अपने ही रिकॉर्ड को फिर से तोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें: Exit Polls 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा, तीन राज्यों में कांग्रेस को बढ़त; राजस्थान में होगी कांटे की टक्कर

भाजपा की तरफ से भी स्थिति साफ नजर नहीं

भाजपा राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी को अपना चेहरा बनाकर चुनाव लड़ रही है। सीएम फेस का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि पिछले चुनाव में एंटी इनकमबेंसी और जनता की नाराजगी के कारण वसुंधरा राजे को हार का सामना करना पड़ा औऱ इस बार भी चुनाव के समय उन्हें साइड लाइन करने की चर्चा थी।

हाल ही में ‘आज तक- एक्सिस माय इंडिया’ के एक सर्वे से इस बात का भी खुलासा हुआ कि राजस्थान के ‘योगी’ कहे जाने वाले महंत बालकनाथ को लोग वसुंधरा राजे से ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वह इस बार तिजारा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

इसके अलावा, राज्य में चर्चा इस बात की भी है कि चूरू जिले की तारानगर सीट से चुनाव लड़े रहे भाजपा के कद्दावर नेता अर्जुन राम मेघवाल भी भाजपा की तरफ से CM की कुर्सी पर बिठाए जा सकते हैं।

आइये बात करते हैं राजस्थान के हॉट सीट्स की

सरदारपुरा सीट: कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीएम फेस माने जा रहे अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़े। उनके खिलाफ भाजपा की तरफ से डॉ. महेन्द्र सिंह ने किस्मत आजमाई है। हालांकि माना जा रहा है कि CM गहलोट को टक्कर देने के लिए भाजपा के कैंडिडेट मजबूत नहीं थी।

झालरापाटन: यहां से भाजपा की सीएम फेस वसुंधरा राजे का मुकाबले कांग्रेस के रामलाल चौहान से हुआ। यहां भी माना जा रहा है दोनों प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर नहीं है।

टोंक: इस सीट से कांग्रेस पार्टी से सचिन पायलट भाजपा के अजीत सिंह मेहता का मुकाबला कर रहे हैं।

तिजारा: इस सीट से राजस्थान के योगी माने जाने वाले और साथ ही भाजपा के तथाकथित सीएम फेस बाबा बालकनाथ भाजपा से चुनाव लड़े रहे हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के इमरान खान से है। धार्मिक ध्रुवीकरण के पूरे आसार के बीच टक्कर कांटे की बताई गई।

नाथद्वारा: इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी का मुकाबला भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़ से होगा। जोशी की परंपरागत सीट, मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य पहली बार मैदान में हैं। हालांकि माना जा रहा है कि यहां पर दमदार टक्कर कांग्रेस की तरफ से टिकट कटने के बाद बागी बने नेता चंद्रभान सिंह आक्या से भी होगी।

सवाई माधोपुर: भाजपा के डॉ. किरोणीमल का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार से हो रहा है।

विद्यानगर: यहां भाजपा की दिग्गज नेता दीया कुमारी का मुकाबला कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल से है।

तारानगर: कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया का मुकाबला भाजपा के राजेंद्र राठौड़ से है।

झोटवाड़ा: भाजपा के स्टार नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर कांग्रेस के अभिषेक चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

लक्ष्मणगढ़: इस सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासारा का मुकाबला भाजपा के सुभाष महरिया से हो रहा है।

Advertisement
First Published - December 3, 2023 | 7:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement