facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan new CM: राज्यपाल से मिले भजनलाल शर्मा, BJP ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

Advertisement

भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने अपने 115 विधायकों की सूची भी राज्यपाल को सौंपी।

Last Updated- December 12, 2023 | 6:27 PM IST
Bhajan Lal Sharma will be new CM of Rajastham

राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार शाम को यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी की ओर से राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया गया।

राजभवन के बयान के अनुसार,‘‘ राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने मंगलवार शाम यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने राज्यपाल को राजस्थान में मुखयमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा गया।’’

इसी के साथ भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने अपने 115 विधायकों की सूची भी राज्यपाल को सौंपी। इस अवसर पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा विधायक दल की यहां हुई बैठक में शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया।

राजनाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि विधायक दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे। वहीं वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। राज्य में विधानसभा की 200 में 199 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 6:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement