facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Polls 2023: जाति जनगणना देश का ‘एक्स-रे’, राज्य में सत्ता में आने पर कांग्रेस यह कराएगी – राहुल गांधी

Advertisement

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Last Updated- November 21, 2023 | 1:45 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी
Rahul Gandhi in Rajasthan

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को जाति जनगणना का मुद्दा उठाया और इसे देश का ‘एक्स-रे’ बताते हुए कहा कि अगर राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में आती है तो प्रदेश में जाति जनगणना कराएगी और अगर पार्टी केंद्र में सरकार बनाती है तो राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसा करेगी।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने उदयपुर के वल्लभनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”अगर यह पता ही नहीं है कि किसकी आबादी कितनी है, तो हम भागीदारी के बारे में कैसे बात करेंगे।”

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अधिकारों की, भागीदारी की बात कर रहे हैं तो हमें यह तो पता लगाना ही पड़ेगा कि कितने लोग किस जाति, समाज के हैं। इसको हम जाति जनगणना कहते हैं। जाति जनगणना देश का एक्स-रे है। यह करवाना जरूरी है।’

उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में आती है तो राज्य में जाति जनगणना कराई जाएगी और अगर पार्टी केंद्र में सरकार बनाती है तो राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसा करेगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक कांग्रेस पार्टी है तब तक आदिवासियों के अधिकारों की हम रक्षा करेंगे। आपके साथ खड़े होकर हम आपके बच्चों को शिक्षा दिलवाएंगे, आपको नि:शुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा दिलाएंगे और आपका जल, जमीन व जंगल पर जो हक बनता है, हम वह आपको दिलवाएंगे।’

यह भी पढ़ें : ‘एक देश-एक चुनाव’ राष्‍ट्रीय हित में, सबसे बड़ा फायदा जनता को होगा : पूर्व राष्ट्रपति Ramnath Kovind

उद्योगपति अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जेबकतरा क्या करता है? जेबकतरा पहले आपका ध्यान इधर-उधर करता है, दूसरी तरफ से कोई अन्य बंदा आकर आपकी जेब काट देता है। तो नरेन्द्र मोदी जी का काम आपका ध्यान इधर उधर करने का है, पीछे से अडाणी जेब काट देता है। यह टीम है।’’

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 1:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement