facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Haryana Election Results 2024: कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह तो छूटे पटाखे; लेकिन दोपहर में ठंडी हो गई पकौड़ियां

Advertisement

कांग्रेस की कैंटीन में काम करने वाले एक युवक ने बड़े ही निराशा भरे लहजे में कहा, ‘‘देख रहे हैं हरियाणा में क्या हो गया ! अब इन पकौड़ियों को भला कौन पूछेगा।’’

Last Updated- October 08, 2024 | 2:50 PM IST
Congress supporters at Kumari Selja's residence
Congress supporters at Kumari Selja's residence

देश की राजधानी के लुटियंस इलाके में 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर मंगलवार की सुबह पटाखे छोड़ते, ढोल नगाड़े बजाते और जलेबियां बांटते हुए जश्न का आगाज हुआ, लेकिन दोपहर होते-होते वहां सन्नाटा पसर गया क्योंकि मुख्य विपक्षी पार्टी हरियाणा में जीत से हार की तरफ बढ़ चली थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय मानकर चल रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नतीजे स्तब्ध करने वाले थे और कुछ कार्यकर्ताओं के लिए यह पचा पाना मुश्किल था कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले लगातार तीसरी बार हार गई।

मतगणना आरंभ होने के तत्काल बाद जब रुझानों में कांग्रेस हरियाणा में भारी बढ़त बनाती तथा जम्मू-कश्मीर में अपनी सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ बहुमत की तरफ बढ़ती दिखाई दी तो कांग्रेस कार्यकताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने जोश-जोश में पटाखे भी छोड़ डाले तो कुछ ने जलेबियां भी बांटीं और फिर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल भी बना दिया गया।

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी के जलेबी से जुड़े एक बयान की खूब चर्चा हुई थी। इसी पृष्ठभूमि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलेबियां बांटनी शुरू कर दीं। मतगणना के करीब डेढ़ घंटे बाद जब हरियाणा के रुझानों में उलटफेर होना शुरू हुआ तो कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह कम होता चला गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता जसवंत कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम तो कभी सोच नहीं सकते थे कि हरियाणा में ऐसे परिणाम आएंगे। यह परिणाम हैरान करने वाला है। एक कार्यकर्ता के रूप में यह हमारे के लिए बहुत निराशाजनक है।’’ कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा पड़ने के साथ ही पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के कक्ष में बैठे कुछ नेताओं के चेहरों पर निराशा की लकीरें साफ देखी जा सकती थीं।

कांग्रेस नेता दोपहर करीब एक बजे तक यह उम्मीद करते नजर आए कि मतगणना खत्म होते-होते पार्टी हरियाणा में 46 के जादुई आंकड़े को छू लेगी, हालांकि ऐसा नहीं हो सका और भाजपा तथा कांग्रेस के बीच अंतर बढ़ता चला गया। कांग्रेस दफ्तर में निराशा के इस माहौल के बीच पार्टी के एक पदाधिकारी अपने साथियों का हौसला बढ़ाते हुए यह कहते सुने गए कि ‘अब महाराष्ट्र और झारखंड की तैयारी में जुट जाना है, इस नतीजे से परेशान नहीं होना है।’ देश के मुख्य विपक्षी दल की कैंटीन में भीड़ थी, लेकिन माहौल वहां भी निराशाजनक था।

कैंटीन में रोजमर्रा से अलग कुछ पकवान भी बने थे ताकि उत्साहित कार्यकर्ता उनका लुत्फ उठा सकें। कैंटीन के मुख्य द्वार पर पकौड़ियां बनाकर रखी हुई थीं, लेकिन वहां खरीददारों की कमी देखी गई।

कांग्रेस की कैंटीन में काम करने वाले एक युवक ने बड़े ही निराशा भरे लहजे में कहा, ‘‘देख रहे हैं हरियाणा में क्या हो गया ! अब इन पकौड़ियों को भला कौन पूछेगा।’’

पार्टी के कुछ नेता मुख्यालय पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे और यह समझाने की कोशिश करते रहे कि हरियाणा में हार जरूर हुई है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में विपक्षी गठबंधन की बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता तो हरियाणा के चुनाव नतीजों के लिए ईवीएम से जुड़ी आशंका के बारे में भी बात करते नजर आए।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement