facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी बैंकों में 26% जनधन खाते निष्क्रिय, सक्रिय खातों की संख्या और कम होने का अनुमान

Advertisement

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सितंबर 2025 तक जन धन खातों की कुल संख्या 54.55 करोड़ थी। इनमें 14.28 करो़ड़ खाने निष्क्रिय थे

Last Updated- October 15, 2025 | 11:38 PM IST
Jan Dhan accounts

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में प्रधानमंत्री जन धन योजना के निष्क्रिय खातों की संख्या बढ़ गई है। सितंबर, 2025 के अंत में निष्क्रिय जन धन खातों की संख्या बढ़कर 26 प्रतिशत हो गई। हालांकि यह बीते साल के इस महीने में 21 प्रतिशत थी। सरकारी अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि सरकार की वित्तीय समायोजन की महत्त्वाकांक्षी योजना में सक्रिय खातों की संख्या और कम हो सकती है।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सितंबर 2025 तक जन धन खातों की कुल संख्या 54.55 करोड़ थी। इनमें 14.28 करो़ड़ खाने निष्क्रिय थे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए वित्त वर्ष 26 में 2 करोड़ नए जनधन खाते खोलने का लक्ष्य है। इनमें 1.32 करोड़ खाते सितंबर तक खोल दिए गए थे।’

बड़े बैंकों में सर्वाधिक निष्क्रिय जन धन खाते बैंक ऑफ इंडिया (33 प्रतिशत) और यूनियन बैंक (32 प्रतिशत) में दर्ज किए गए थे। हालांकि इंडियन ओवरसीज बैंक (8 प्रतिशत) और पंजाब ऐंड सिंध बैंक (9 प्रतिशत) में सबसे कम निष्क्रिय खाते दर्ज किए गए। भारतीय स्टेट बैंक में निष्क्रिय खातों का प्रतिशत उल्लेखनीय रूप से बढ़ा। स्टेट बैंक में निष्क्रिय खाते सितंबर 2024 में 19 प्रतिशत थे और यह सितंबर 2025 में बढ़कर 25 प्रतिशत हो गए। इस सिलसिले में वित्त मंत्रालय को ईमेल से सवाल भेजा गया था लेकिन खबर लिए जाने तक जवाब नहीं मिला।

भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देश के अनुसार दो वर्ष की अवधि से अधिक तक लेन देन नहीं होने की स्थिति में बचत खाते को निष्क्रिय/डोरमेंट माना जाता है।
इससे पहले बिजनेस स्टैंडर्ड ने जानकारी दी थी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने एक मुश्त उपाय के तहत इस साल अप्रैल में 15 लाख निष्क्रिय शून्य बैंलेंस वाले जन धन खाते बंद कर दिए थे। यह कदम डुल्पीकेट और गैर सक्रिय खातों को बंद करने के लिए उठाया गया था।

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement