facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Corporate Bonds: सस्ती उधारी ने बढ़ाया कंपनियों का उत्साह, रिकॉर्ड फंड जुटाने की तैयारी

Advertisement

यील्ड में 50-70 आधार अंक की गिरावट और मजबूत निवेशक मांग के चलते जून में कॉरपोरेट बॉन्ड निर्गम 1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकता है

Last Updated- June 17, 2026 | 8:18 AM IST
Corporate bond FPI investment India

कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट में मंगलवार को 12,500 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए जाने से हलचल है। दरअसल, सुस्त यील्ड से उधारी की लागत घटी है। इससे इस महीने में कुल 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए जाने की उम्मीद है। जून में अब तक अच्छी रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड की यील्ड में 50-70 आधार अंक की कमी आई है।

स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) ने मंगलवार को 7.40 प्रतिशत कूपन दर वाले पांच साल के बॉन्ड से 6,000 करोड़ जुटाए जबकि आरईसी लिमिटेड ने 7.46 प्रतिशत दर वाले 10 साल के बॉन्ड से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए।

हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (हडको) ने 3,000 करोड़ रुपये के बेस इश्यू साइज के मुकाबले 2,140 करोड़ रुपये की बोलियां स्वीकार कीं। ये बॉन्ड 18 जुलाई, 2029 को परिपक्व होने हैं और इन बॉन्ड की यील्ड 7.23 प्रतिशत तय की गई।

मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों में सुस्ती के बाद जून में तेजी देखी जा रही है। अप्रैल और मई में घरेलू बॉन्ड मार्केट के ज़रिए 1.07 लाख करोड़ रुपये से कुछ ज़्यादा रकम जुटाई गई थी, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 58 प्रतिशत कम थी। यह वित्त वर्ष 23 के बाद से किसी वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों में जुटाई गई सबसे कम रकम थी।

रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के संस्थापक व मैनेजिंग पार्टनर वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा, ‘पहले ही जुटाई गई रकम, पाइपलाइन में मौजूद बड़ी परियोजना और एएए-रेटिंग वाले बॉन्ड की लगातार मांग को देखते हुए जून में कुल बॉन्ड कलेक्शन आसानी से 1 लाख करोड़ से ज्यादा हो सकता है।’

Advertisement
First Published - June 17, 2026 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement