facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI अपनाने में 3-4 देश दिखा रहे रुचि

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 10:58 PM IST
Maldives President Muizzu takes “necessary steps” to launch UPI payment service मालदीव के राष्ट्रपति Muizzu ने UPI पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए उठाए ‘‘आवश्यक कदम’’

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के भुगतान प्लेटफॉर्म यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) में 3-4 देशों ने रुचि दिखाई है। एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी दिलीप आसबे ने यह जानकारी दी।

कोलकाता में आयोजित पहले जी-20 ग्लोबल पार्टनरशि फार फाइनैंशियल इन्क्लूजन (जीपीएफआई) में अलग से बातचीत करते हुए आसबे ने कहा कि देशों ने यूपीआई स्वीकार करने में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन इसे साइन-अप करने में 12 महीने और लग सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘3-4 देशों ने इसमें रुचि दिखाई है और हम आगे का काम करने की प्रक्रिया में हैं।’

करीब डेढ़ साल पहले एनपीसीआई इंटरनैशनल की स्थापना की गई थी। अब यह विभिन्न देशों से समर्थन पाने की कवायद में है। रिजर्व बैंक और विदेश मंत्रालय अन्य देशों से बातचीत में सहयोग कर रहे हैं। आसबे ने कहा, ‘अन्य देशों के नियामकों से बात कर रिजर्व बैंक हमारा समर्थन कर रहा है। सरकार या नियामक के बगैर यूपीआई व्यवस्था लागू नहीं हो सकती है।’ लागत के ढांचे को लेकर आसबे ने कहा कि मकसद यह था कि छोटे देशों में इस पर 10 लाख डॉलर लागत आए।

यूपीआई से लेन-देन में उल्लेखनीय तेजी आई है और एनपीसीआई की नजर 1 अरब ट्रांजैक्शन रोजाना करने पर है। अभी रोजाना अधिकतम लेन-देन 28 करोड़ है। आसबे ने कहा कि रोजाना कारोबार अभी लक्ष्य से 4 गुना दूर है। आसबे का मानना है कि एक अरब लेनदेन रोजाना का लक्ष्य अगले 2-3 साल में हासिल किए जाने योग्य है।

यह भी पढ़ें: Updated ITR जमा करने के लिए 90 दिनों से भी कम समय

कोलकाता में आज जीपीएफआई कार्यसमूह की बैठक में वित्तीय समावेशन में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) की भूमिका, इसके लाभों और डीपीआई पर आधारित डिजिटल वित्तीय वातावरण को लेकर चर्चा हुई। इस चर्चा में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संगठनों के करीब 12 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement