facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ESIC के 4 करोड़ बीमित लोगों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Advertisement

सरकार ने की बड़ी पहल, 30,000 से अधिक अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 15 करोड़ लोगों को होगा फायदा

Last Updated- March 25, 2025 | 10:09 PM IST
Mansukh Mandaviya

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के तहत लगभग 4 करोड़ बीमित लोगों (आईपी) को जल्द ही आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजय) के तहत सूचीबद्ध 30,000 से अधिक अस्पतालों में उपचार का लाभ मिलने वाला है।

इस कदम से बीमित लोगों के परिवारों को भी लाभ मिलेगा, जिसके लाभार्थी करीब 15 करोड़ होंगे। इस पहल के तहत ईएसआईसी के लाभार्थियों को दूसरे और तीसरे स्तर के इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी। केंद्रीय श्रम मंत्री ने कहा, ‘सरकार संगठित कामगारों के लिए ईएसआईसी योजना को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजय) के साथ एकीकृत कर रही है, ताकि 14.4 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को व्यापक, कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सके और नए क्षेत्रों में ईएसआईसी योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाई जा सके।’

मांडविया ने आगे कहा कि एबी-पीएमजय के तहत इलाज करा रहे ईएसआईसी के लाभार्थियों के लिए चिकित्सा पर आने वाले खर्च की कोई सीमा नहीं होगी। एबी-पीएमजय के तहत प्रति परिवार प्रति साल पांच लाख रुपये तक की सीमा तय की गई है।

Advertisement
First Published - March 25, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement