facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईडीबीआई बैंक के लिए 5 से 6 रुचि पत्र

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 10:37 PM IST
FinMin may complete privatisation process of IDBI Bank by March 2025 IDBI Bank के निजीकरण की प्रक्रिया मार्च 2025 तक पूरी होने की उम्मीद: वित्त मंत्रालय

आईडीबीआई बैंक में 61 प्रतिशत खरीदने एवं प्रबंधन के हस्तांतरण के लिए निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) को कम से कम 5 अभिरुचि पत्र (ईओआई) मिले हैं।

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया अभिरुचि पत्र सौंपने वालों में पांच प्राइवेट इक्विटी कंपनियों का एक कंसोर्टियम, एक वित्तीय सेवा फर्म, एक वैश्विक बैंक और एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) शामिल हैं।

आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया अब दूसरे चरण में प्रवेश करेगी। अभिरुचि पत्र सौंपने वालों के आवेदन की जांच
का जाएगी।

जांच में यह देखा जाएगा कि वे आईडीबीआई बैंक के लिए रिजर्व बैंक के तय मानकों को पूरा करते हैं या नहीं। बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्राथमिक बोली सौंपने की की आखिरी तिथि शनिवार थी। सूत्रों ने कहा कि चुने गए बोलीदाताओं से मार्च तक वित्तीय बोलियां देने के लिए कहा जाएगा। आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया अगले वित्त वर्ष 2024 के मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है।

आईडीबीआई बैंक के लिए संभावित खरीदार की न्यूनतम कुल पूंजी 22,500 करोड़ रुपये होनी चाहिए और यह भी जरूरी है कि उसे पिछले 5 वर्षों में कम से कम 3 में मुनाफा अर्जित किया हो।

इसके साथ ही कंसोर्टियम बनाने के लिए अधिकतम 4 सदस्यों को अनुमति होगी। सफल बोलीदाता को अधिग्रहण की तिथि से 5 वर्षों तक के लिए कम से कम 40 प्रतिशत इक्विटी पूंजी लॉक-इन रखनी होगी। आईडीबीआई बैंक में सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम को 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचनी है।

Advertisement
First Published - January 8, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement