facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुपर डॉट मनी यूपीआई पर 5वीं सबसे बड़ी थर्ड पार्टी कंपनी

Advertisement

फरवरी में परिचालन शुरू करने के एक साल से भी कम समय में 13.91 करोड़ लेनदेन की प्रोसेसिंग की।

Last Updated- March 13, 2025 | 10:30 PM IST
UPI

नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों के अनुसार फ्लिपकार्ट समर्थित सुपर डॉट मनी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर पांचवीं सबसे बड़ी थर्ड पार्टी कंपनी बन गई है। उसने फरवरी में परिचालन शुरू करने के एक साल से भी कम समय में 13.91 करोड़ लेनदेन की प्रोसेसिंग की।

यूपीआई लेनदेन पर कैशबैक की पेशकश कर रही बेंगलूरु की फिनटेक फर्म ने क्रेड को पीछे छोड़ दिया, जिसने फरवरी के दौरान 12.64 करोड़ लेनदेन की प्रोसेसिंग की। आईपीओ लाने जा रही फोनपे ने 7.65 अरब लेनदेन की प्रोसेसिंग करते हुए वास्तविक समय भुगतान प्रणाली पर 47.54 फीसदी हिस्सेदारी बनाए रखी। इसके बाद 5.83 अरब यूपीआई भुगतान के साथ गूगल पे की 36.24 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है।

पेटीएम ने एक अरब से ज्यादा लेनदेन की प्रोसेसिंग की और महीने के अंत में उसकी 6.7 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रही। इस बीच, नवी ने यूपीआई पर 1.62 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल की। फिनटेक फर्म ने 26.07 करोड़ लेनदेन की प्रोसेसिंग की। फरवरी में यूपीआई लेनदेन के वॉल्यूम में 5 फीसदी की गिरावट देखी गई।

Advertisement
First Published - March 13, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement