facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वीसी फंडिंग में 70 प्रतिशत की उछाल

Advertisement

भारत की उद्यम पूंजी (वीसी) फंडिंग जनवरी 2025 के दौरान पिछले साल की तुलना में 69.7 प्रतिशत बढ़कर 88.32 करोड़ डॉलर हो गई।

Last Updated- February 26, 2025 | 10:34 PM IST
Editorial: Local bodies should be strengthened मजबूत हों स्थानीय निकाय

भारत की उद्यम पूंजी (वीसी) फंडिंग जनवरी 2025 के दौरान पिछले साल की तुलना में 69.7 प्रतिशत बढ़कर 88.32 करोड़ डॉलर हो गई। पहले यह 52.05 करोड़ डॉलर थी। सौदों की मात्रा में तेज वृद्धि के कारण ऐसा हुआ। ग्लोबलडेटा के आंकड़ों के अनुसार वीसी सौदों की संख्या भी 40.9 प्रतिशत बढ़कर 131 हो गई जबकि पिछले साल इसी महीने में सौदों की संख्या 93 थी।

ग्लोबलडेटा के प्रमुख विश्लेषक ऑरोज्योति बोस ने कहा, ‘इस वृद्धि से संकेत मिलता है कि भारत के स्टार्टअप न केवल बड़ी संख्या में वीसी सौदों को आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि बड़ी मात्रा में पूंजी भी हासिल कर रहे हैं, जिससे बाजार में निवेशकों के बेहतर विश्वास का पता चलता है।’ उन्होंने कहा ‘सौदों की मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से भारत वीसी फंडिंग गतिविधियों के मामले में वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच बाजारों में बना हुआ है।’

साल के पहले महीने के दौरान भारत में घोषित वीसी फंडिंग के बड़े सौदों में बिल्डिंग सामग्री प्लेटफॉर्म इन्फ्रा डॉट मार्केट का करीब 12.1 करोड़ डॉलर की रकम जुटाना, डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाता न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स में 10.94 करोड़ डॉलर की फंडिंग और शिक्षा क्षेत्र में वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली कंपनी लीप फाइनैंस का छह करोड़ डॉलर जुटाना शामिल है।

ग्लोबलडेटा के विश्लेषण के अनुसार इस महीने के दौरान वैश्विक स्तर पर घोषित सभी वीसी सौदों में भारत की हिस्सेदारी 9.9 प्रतिशत रही जबकि सौदों के मूल्य के लिहाज से इसकी हिस्सेदारी 3.6 प्रतिशत रही।

बोस ने कहा, ‘कुछ प्रमुख बाजारों से तुलना करें तो भारत का प्रदर्शन अलग दिखता है। खास तौर पर चीन के मामले में वीसी सौदों की मात्रा में 31.9 प्रतिशत की गिरावट आई और उसके सौदों का मूल्य अपेक्षाकृत सपाट रहा।’ उन्होंने कहा कि भारत का प्रदर्शन एशिया के स्टार्टअप तंत्र में बदलते रुझान को उजागर करता है।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement